पुलिस ने नैशनल हाईवे-5 पर वाहन से पकड़ी शराब की खेप

Edited By Vijay, Updated: 18 Sep, 2020 04:21 PM

liquor consignment recovered from vehicle

सोलन के धर्मपुर में वीरवार रात्रि पुलिस ने नैशनल हाईवे-5 पर एक वाहन से देसी शराब की 5 पेटियां बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार धर्मपुर पुलिस वीरवार रात्रि थाना प्रभारी दयाराम ठाकुर की अगुवाई में गश्त पर थी।

कुमारहट्टी (नवीन): सोलन के धर्मपुर में वीरवार रात्रि पुलिस ने नैशनल हाईवे-5 पर एक वाहन से देसी शराब की 5 पेटियां बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार धर्मपुर पुलिस वीरवार रात्रि थाना प्रभारी दयाराम ठाकुर की अगुवाई में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस टीम ने धर्मपुर से सोलन की तरफ जा रहे एक चाेपहिया वाहन (टाटा ऐस) को जांच के लिए रोका, जिसमें 2 लोग सवार थे।

वाहन की तलाशी के दौरान नीले रंग की तिरपाल के नीचे छिपाकर रखी देसी शराब की 5 पेटियां बरामद हुईं। वाहन में जिला सोलन दियूंघाट का रहने वाला सुरेश कुमार व मनन अहमद उर्फ  सुरेश गांव मलिक कोर्ट जिला रजौरी जम्मू-कश्मीर जो तार फैक्टरी सुबाथू रोड सोलन के पास सुनील चिकन शॉप पर बतौर नौकर काम करता है, सवार थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!