पुलिस ने दुकान में दी दबिश, शराब की बड़ी खेप के साथ दबोचा दुकानदार

Edited By Vijay, Updated: 29 Sep, 2021 10:26 PM

liquor consignment recovered from shop

सलूणी पुलिस ने शराब की एक बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस चौकी सलूणी के प्रभारी नरेश कुमार की अगुवाई में पुलिस दल सलूणी-गल्ल सड़क पर गश्त कर रहा थे कि गुप्त सूचना के आधार पर...

सलूणी (शक्ति): सलूणी पुलिस ने शराब की एक बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस चौकी सलूणी के प्रभारी नरेश कुमार की अगुवाई में पुलिस दल सलूणी-गल्ल सड़क पर गश्त कर रहा थे कि गुप्त सूचना के आधार पर एक दुकान में दबिश दी। इस दौरान दुकान से 11260 मिलीलीटर अंग्रेजी व देसी शराब के साथ 12 बोतलें बीयर बरामद हुई।

पुलिस टीम ने दुकानदार से उक्त शराब बारे दस्तावेज मांगे लेकिन वह उन्हें दिखाने में असमर्थ रहा, जिस पर पुलिस ने तस्कर की शिनाख्त प्रहलाद पुत्र टूटी खरोठी गांव के रूप में कर पुलिस थाना किहार में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया। डीएसपी सलूणी मयंक चौधरी ने बताया कि पुलिस ने प्रहलाद कुमार से शराब की खेप पकड़ कर उसके खिलाफ थाना किहार में आबकारी अधिनियम 39 (1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर मुचलके पर रिहाकर मामले की आगामी कार्रवाई जारी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!