चंडीगढ़-मनाली NH पर कार से शराब की 8 पेटियां बरामद, 2 के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Vijay, Updated: 04 Jun, 2021 03:57 PM

liquor consignment recovered from car

थाना सदर पुलिस ने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर थाने के समीप एक कार की डिक्की से अंग्रेजी शराब की 8 पेटियां (96 बोतलें) बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस ने थाने के समीप नाका लगा रहा था।

बिलासपुर (बंशीधर): थाना सदर पुलिस ने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर थाने के समीप एक कार की डिक्की से अंग्रेजी शराब की 8 पेटियां (96 बोतलें) बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस ने थाने के समीप नाका लगा रहा था। इस दौरान एक कार आईटीआई बिलासपुर की तरफ से आई। पुलिस ने कार को रोका तथा कार की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को कार की डिक्की में 8 पेटियों में यह शराब बरामद हुई।

पुलिस ने कार में सवार दो लोगों से इस शराब का परमिट दिखाने को कहा लेकिन संबंधित कार सवार शराब से संबंधित कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। पुलिस ने अवैध रूप से शराब ले जाने पर कार चालक रमेश कुमार निवासी ओयल जिला बिलासपुर व गुलाब सिंह निवासी तलवार-बलद्वाडा के विरूद्ध थाना सदर में हिमाचल प्रदेश आबकारी एवं काराधान अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी बिलासपुर राज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!