कार से शराब की खेप बरामद, 2 भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Vijay, Updated: 10 Apr, 2021 11:55 PM

liquor consignment recovered from car

बरमाणा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार एक कार से देसी शराब की 6 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने इस मामले 2 सगे भाइयों पर हिमाचल आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गत दिवस बरमाणा पुलिस को गुप्त सूचना मिली...

बिलासपुर (अंजलि): बरमाणा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार एक कार से देसी शराब की 6 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने इस मामले 2 सगे भाइयों पर हिमाचल आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गत दिवस बरमाणा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि 2 व्यक्ति एक कार में शराब की खेप लेकर कंदरौर से घागस की ओर निकले हैं, जिस पर पुलिस की एक टीम ने घागस चौक के पास नाकाबंदी कर उक्त कार को जांच के रोका तो कार से देसी शराब की 6 पेटियां बरामद हुईं। पूछताछ करने पर कार सवार दोनों व्यक्तियों ने अपना परिचय सगे भाइयों के रूप में दिया। पुलिस ने जब उनसे बरामद शराब को ले जाने बारे दस्तावेज मांंगे तो वे कोई भी दस्तावेज पुलिस के समक्ष पेश नहीं कर सके, जिस पर पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि उपरोक्त मामले में कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।                        

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!