पांवटा के भरली में तेंदुए का आतंक, भय के साए में जीने को मजबूर ग्रामीण

Edited By Simpy Khanna, Updated: 12 Sep, 2019 01:46 PM

leopard panic in bharali of paonta

पांवटा साहिब के अंतर्गत शिवा पंचायत के भरली गांव में इन दिनों तेंदुए का आतंक देखने को मिल रहा है। आए दिन यहां पर जानवरों का तेंदुए द्वारा शिकार किया जा रहा है। पिछली रात भी तेंदुए द्वारा यहां एक गाय का शिकार किया गया। तेंदुऐ द्वारा आए दिन शिकार से...

पांवटा साहिब (प्रेम वर्मा) : पांवटा साहिब के अंतर्गत शिवा पंचायत के भरली गांव में इन दिनों तेंदुए का आतंक देखने को मिल रहा है। आए दिन यहां पर जानवरों का तेंदुए द्वारा शिकार किया जा रहा है। पिछली रात भी तेंदुए द्वारा यहां एक गाय का शिकार किया गया। तेंदुऐ द्वारा आए दिन शिकार से ग्रामीण परेशान हैं व भय के साए में जीने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में 2 तेंदुए घूम रहे हैं जो आए दिन किसानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पिछले 1 हफ्ते में तेंदुऐ कई पशुओं को मार चुके हैं। इतना ही नहीं स्कूल पढ़ने वाले बच्चों को भी कई बार यह तेंदुए दिखाई दिए हैं। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से गुहार लगाई है कि इन तेंदुए को पकड़ने का कोई इंतजाम किया जाए। स्थानीय निवासी रूप सिंह ने बताया कि उन्होंने कई बार इस बारे में विभाग को भी अवगत कराया मगर अभी तक कोई प्रयास नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस ओर ध्यान दिया जाए,नहीं तो कोई बड़ी अनहोनी भी घट सकती है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!