Mandi News: सराज में तेंदुए का आतंक, पशुशाला में घुसकर 26 बकरियों को बनाया शिकार

Edited By Vijay, Updated: 12 Jul, 2026 07:49 PM

leopard killed 26 goats

मंडी जिले के सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिकावरी में तेंदुए ने भारी आतंक मचाया है। यहां एक पशुशाला में घुसकर तेंदुए ने 26 बकरियों को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना में बकरी पालक को करीब 5 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है।

बालीचौकी (फरेंद्र): मंडी जिले के सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिकावरी में तेंदुए ने भारी आतंक मचाया है। यहां एक पशुशाला में घुसकर तेंदुए ने 26 बकरियों को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना में बकरी पालक को करीब 5 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। एक ही रात में इतनी बड़ी संख्या में बकरियों के मारे जाने से पूरे गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात तेंदुआ पंचायत के निवासी कृष्ण लाल की पशुशाला में घुस गया और वहां बंधी बकरियों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमला इतना भयंकर था कि तेंदुआ कुछ बकरियों को घसीटकर नजदीकी जंगल में भी ले गया। पीड़ित कृष्ण लाल ने बताया कि बकरी पालन ही उनके परिवार की आजीविका और रोजी-रोटी का मुख्य साधन था। इस दर्दनाक घटना ने उनके परिवार को आर्थिक रूप से तोड़ कर रख दिया है। उन्होंने बताया कि इस हमले के बाद अब उनके पास केवल 4 बकरियां ही जिंदा बची हैं। एक ही रात में इतनी बड़ी संख्या में बकरियों को निशाना बनाए जाने से ग्रामीण खौफ में हैं। स्थानीय ग्रामीणों सोहन लाल, निर्मल सिंह और लीला राम ने आशंका जताई है कि इतनी ज्यादा बकरियों को मारना एक तेंदुए के बस की बात नहीं है। उन्हें शक है कि क्षेत्र में एक से अधिक तेंदुए मौजूद हो सकते हैं, जो ग्रामीणों के लिए बड़ा खतरा हैं। 

वहीं घटना की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत शिकावरी की प्रधान राधा देवी और उपप्रधान पुष्प राज तुरंत मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन और वन विभाग से पीड़ित परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए तत्काल फौरी राहत राशि और उचित मुआवजा देने की पुरजोर मांग की है। इसके साथ ही, लोगों में फैले खौफ को दूर करने के लिए वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने, तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए जल्द से जल्द प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया गया है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!