अफीम के साथ किन्नौर का व्यक्ति गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 16 Feb, 2020 09:04 PM

kullu opium person arrested

जिला कुल्लू के उपमंडल आनी में शमशर के पास पुलिस ने एक व्यक्ति को अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस दौरान व्यक्ति से 62 ग्राम अफीम बरामद की है।

कुल्लू (दिलीप): जिला कुल्लू के उपमंडल आनी में शमशर के पास पुलिस ने एक व्यक्ति को अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस दौरान व्यक्ति से 62 ग्राम अफीम बरामद की है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम ने शमशर के पास जब एक व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 62 ग्राम अफीम बरामद की है। उक्त व्यक्ति की पहचान हेम सिंह उर्फ हेमंत नेगी पुत्र अमृत लाल मूरिंग जिला किन्नौर के रूप में हुई है जो वर्तमान में उपलमंडल आनी की कोहिला पंचायत के गांव पाली में रहता था। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अफीम को अपने कब्जे में ले लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!