Edited By Swati Sharma, Updated: 24 May, 2026 01:32 PM

Una News : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के उपमंडल अंब में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ल्यूमिनस फैक्ट्री (गेट नंबर-1) के समीप पुल के पास एक व्यक्ति का संदिग्ध शव मिला। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी 43 वर्षीय कृष्णा उरांव के रूप में हुई है। कृष्णा वर्तमान में बन्नेपुर क्षेत्र में रह रहा था और पाबड़ा स्थित एक स्लॉटर हाउस में मजदूरी का काम करता था। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को राहगीरों ने पुल के पास एक व्यक्ति को बेसुध पड़े हुए देखा। काफी समय तक जब व्यक्ति के शरीर में कोई हलचल नहीं हुई, तो स्थानीय लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
जांच में जुटी पुलिस
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय गया है और मामले की जांच में जुट गई है। घटना की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और मामले को लेकर विभिन्न चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिस अधिकारी अनिल पटियाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा, "पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।"
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें