सोलन में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी तेज रफ्तार कार...एक व्यक्ति की मौत

Edited By Swati Sharma, Updated: 29 May, 2026 12:46 PM

tragic accident in solan one person dead

Solan Road Accident : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में गुरुवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार एक शख्स की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज...

Solan Road Accident : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में गुरुवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार एक शख्स की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

गहरी खाई में गिरी कार

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के देऊं घाट क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि कार देऊं घाट से गुजर रही थी और उसकी रफ्तार काफी अधिक थी, तभी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में चार लोग सवार थे। इस हादसे में कार सवार एक शख्स की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनते ही स्थानीय निवासी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सभी का उपचार चल रहा है।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!