हिमस्खलन की चपेट में आए तीसरे व्यक्ति का नहीं लगा सुराग

Edited By Kuldeep, Updated: 06 Feb, 2023 09:03 PM

keylong avalanche person clue no

दारचा-शिंकुला मार्ग पर हिमस्खलन की चपेट में आए बी.आर.ओ. के तीसरे कर्मी का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। बी.आर.ओ. ने 2 कर्मचारियों के शव रविवार शाम को ही बरामद कर लिए थे।

केलांग (ब्यूरो): दारचा-शिंकुला मार्ग पर हिमस्खलन की चपेट में आए बी.आर.ओ. के तीसरे कर्मी का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। बी.आर.ओ. ने 2 कर्मचारियों के शव रविवार शाम को ही बरामद कर लिए थे। मृतकों की पहचान राकेश पुत्र अशोक कुमार जिला चम्बा, राम बुद्धा पुत्र मुनि राम बुद्धा 17 मील मनाली मूल रूप से नेपाल के रूप में हुई है। जबकि पासंग छेरिंग लामा पुत्र लुंडुप लामा पतलीकूहल मनाली मूल रूप से नेपाल का अभी कोई सुराग नहीं लगा है। सोमवार को रैस्क्यू अभियान में हिमपात बाधा बन गया। सोमवार सुबह बी.आर.ओ. की योजक परियोजना की ओर से भी रैस्क्यू टीम सोलंगनाला से घटनास्थल के लिए रवाना हुई है।

बता दें कि रविवार शाम 3-4 बजे के बीच दारचा से आगे छिका के पास हिमस्खलन हुआ था, जिससे मार्ग बहाली में जुटे यह तीनों कर्मी हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। बी.आर.ओ. के चीफ  इंजीनियर जितेंद्र प्रसाद ने कहा कि तीसरे व्यक्ति की तलाश जारी है। डी.सी. लाहौल-स्पीति सुमित खिमटा ने बताया कि रैस्क्यू में मौसम बाधा बना हुआ है। मंगलवार को पुलिस, बी.आर.ओ. व रैस्क्यू टीम के साथ सर्च अभियान चलाया जाएगा तथा पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

Related Story

Trending Topics

India

Australia

Match will be start at 27 Sep,2023 01:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!