पिकअप खाई में गिरी 3 की मौत, 3 घायल

Edited By Kuldeep, Updated: 18 Oct, 2021 09:45 PM

kaza pickup accident 3 death

जिला लाहौल-स्पीति के काजा खंड के तहत शिचङ्क्षलग के समीप रविवार रात को एक पिकअप गाड़ी खाई में गिरने का हादसा सामने आया।

काजा (ब्यूरो): जिला लाहौल-स्पीति के काजा खंड के तहत शिचङ्क्षलग के समीप रविवार रात को एक पिकअप गाड़ी खाई में गिरने का हादसा सामने आया। डी.सी. नीरज कुमार ने बताया कि हादसे में 3 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। रविवार रात काजा पुलिस स्टेशन में सड़क दुर्घटना के बारे में सूचना मिली थी, इसके बाद 7 सदस्यीय टीम थाने से रवाना की गई। वहीं, एस.डी.एम. महेंद्र प्रताप और डी.एस.पी. रोहित मृगपुरी भी मौके पर गए थे। तीनों शवों और तीनों घायलों को सुबह अढ़ाई बजे तक निकाल लिया गया।

देर रात को बारिश हो रही थी, ऐसे में रैस्क्यू करने में दिक्कतें आ रही थीं, लेकिन पुलिस जवानों और स्थानीय लोगों की मदद से रैस्क्यू कर लिया गया। मृतकों की पहचान केंद्र सारपू मालहा (40), टेक बहादुर (23) और वर्दी मालहा (45) निवासी नेपाल के तौर पर हुई है, जबकि घायलों की पहचान केंसग गांव लारा निवासी स्पीति, कल्पना पत्नी टेक बहादुर नेपाल, पार्वती पत्नी जोपा निवासी नेपाल के तौर पर हुई। सभी मृतकों और घायलों को रैस्क्यू करने के बाद सी.एच.सी. काजा लाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!