Kangra: भाजपा जनता विरोधी पार्टी, नगर निगम चुनाव में युवाओं को दिया जाएगा मौका : सुक्खू

Edited By Kuldeep, Updated: 29 Apr, 2026 09:00 PM

kangra municipal corporation elections youth opportunity

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में प्रदेश चुनाव समिति की अहम बैठक कांगड़ा में संपन्न हुई।

कांगड़ा (अविनाश): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में प्रदेश चुनाव समिति की अहम बैठक कांगड़ा में संपन्न हुई। बैठक में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह, धनी राम शांडिल्य, राजेश धर्माणी, हर्षवर्धन, आरएस बाली और पार्टी के वरिष्ठ विधायकों ने हिस्सा लिया।

बैठक के पश्चात पत्रकारों से रू-ब-रू होते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा जनता विरोधी पार्टी है। इस बार नगर निगम चुनाव में युवाओं को मौका दिया जाएगा, जिसके बलबूते चारों नगर निगम में कांग्रेस का कब्जा होगा। इसके लिए सभी प्रत्याशियों की घोषणा कल तक हो जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आगामी चुनावों को लेकर संगठन की तैयारियों की फीडबैक ली और बूथ स्तर तक कार्यकर्त्ताओं को सक्रिय करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पार्टी पूरी एकजुटता के साथ मैदान में उतरेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!