Kangra: अतिक्रमण हटाने की मोहलत खत्म, बिना बताए जब्त होगा सामान

Edited By Kuldeep, Updated: 19 Aug, 2026 05:41 PM

kangra encroachment grace period expiry

कांगड़ा में दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे अतिक्रमण की मुहिम में बुधवार को दूसरे दिन भी प्रशासन की कार्रवाई जारी रही। नगर परिषद निरीक्षक रमाकांत शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों सहित पॉलीटैक्नीकल कालेज के बाहर लगी 4 रेहड़ियों को उठा कर जब्त कर लिया गया।

कांगड़ा (किशोर/अविनाश): कांगड़ा में दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे अतिक्रमण की मुहिम में बुधवार को दूसरे दिन भी प्रशासन की कार्रवाई जारी रही। नगर परिषद निरीक्षक रमाकांत शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों सहित पॉलीटैक्नीकल कालेज के बाहर लगी 4 रेहड़ियों को उठा कर जब्त कर लिया गया। अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान एसडीएम कांगड़ा डाक्टर अंजली गर्ग के आदेशों के उपरांत किया जा रहा है। कई अन्य दुकानदारों को चेतावनी देकर आगे से अपनी दुकान के अंदर सामान रखने तथा बाहर सामान को न सजाने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने एक बार फिर चेतावनी देते हुए दुकानदारों को कहा कि आज का दिन अंतिम दिन है यदि कल से किसी भी दुकानदार का सामना बाहर आया तो उसे बिना बताए जब्त कर लिया जाएगा तथा उन पर कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

एसडीएम ने कहा कि यह मुहिम जारी रहेगी, जब तक कांगड़ा के बाजारों को अतिक्रमण से मुक्त नहीं किया जाता है, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी। समाजसेवी नरेंद्र त्रेहन ने कहा कि अतिक्रमण के कारण लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया था। प्रशासन की इस कार्रवाई से उम्मीद जगी है कि कांगड़ा जल्द अतिक्रमण मुक्त होगा। वहीं दुकानदार विमल अग्रवाल का कहना है कि सभी के सहयोग से कांगड़ा अतिक्रमण मुक्त होगा, जिसके लिए सभी को आगे आना चाहिए और अपनी दुकान का सामान सही सीमा में ही लगाना चाहिए। बता दें कि 2 दिन पहले प्रशासन ने कांगड़ा शहर से अतिक्रमण हटाने की मोहलत दी थी, जो बुधवार को समाप्त हो गई।

मंदिर बाजार में दिखा असर
दूसरी तरफ मंदिर बाजार में अधिकतर दुकानदारों द्वारा अपना सामान अपनी दुकान की हद में रखा हुआ नजर आया। इसके चलते मंदिर को जाने वाला रास्ता काफी खुला तथा चौड़ा देखने को मिला। एसडीएम डाक्टर अंजली गर्ग का कहना है कि यह अतिक्रमण न केवल मंदिर बाजार को हटाने के लिए या फिर मेले के दौरान आरंभ नहीं किया गया है, किन्तु सभी बाजारों मुख्य बाजार, मेन रोड तहसील चौक से बस अड्डे तक के बाजार के अतिरिक्त अन्य जो भी बाजार में अपनी दुकान लगाए बैठा है, उसे अपना सामान अपनी दुकान के अंदर ही रखना होगा।

दुकानदार भी जिम्मेदारी समझें
डा. अंजली गर्ग ने यह भी कहा कि दुकानदारों को अपनी जिम्मेदारी खुद समझनी चाहिए तथा उन्हें प्रशासन के साथ सहयोग करना चाहिए। इसके बावजूद भी यदि दुकानदार अतिक्रमण करता है तो उसे बिना बताए उसका सामान जब्त करके उसे नियमों के तहत भारी जुर्माना किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अभियान इसी प्रकार जारी रहेगा तथा नगर परिषद को आदेश दे दिए गए हैं कि वह हर 15 दिन में इस अभियान को दोबारा चैक करके मुझे इसकी रिपोर्ट दें और जो दुकानदार बार-बार ऐसा कर रहा है उस पर सख्त से सख्त करवाई अमल में लाई जाए।

नगर परिषद भी मुहिम में साथ
नगर परिषद अध्यक्ष सुमन वर्मा ने कहा की एसडीएम डाक्टर अंजली गर्ग द्वारा अतिक्रमण हटाने की मुहिम को नगर परिषद कांगड़ा पूरा सहयोग कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। वहीं प्रदेश परिवहन विभाग के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने एसडीएम द्वारा इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना और यहां की यातायात व्यवस्था को सुधारना एक अच्छी बात है। पार्षद अशोक शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सड़कों पर अतिक्रमण न करें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!