Kangra: ज्वालामुखी मंदिर में डोगरा बटालियन की भव्य भेंट, पीतल के शेर बने आकर्षण का केंद्र

Edited By Kuldeep, Updated: 03 Jun, 2026 07:46 PM

jwalamukhi dogra battalion brass lion offering

विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में डोगरा बटालियन द्वारा पीतल के 2 विशाल शेर भेंट किए गए हैं, जो अब श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र बन गए हैं।

ज्वालामुखी (कौशिक): विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में डोगरा बटालियन द्वारा पीतल के 2 विशाल शेर भेंट किए गए हैं, जो अब श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र बन गए हैं। जानकारी के अनुसार दोनों शेरों का वजन लगभग डेढ़-डेढ़ क्विंटल है और इनकी कीमत लाखों रुपए आंकी जा रही है। इन्हें मंदिर परिसर स्थित शेरांवाली माता ज्वाला सिद्ध मूर्ति के प्रांगण में दोनों ओर स्थापित किया गया है, जिससे मंदिर की भव्यता और शोभा और अधिक बढ़ गई है।

शेरों की स्थापना के बाद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उन्हें देखने और उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए उमड़ रही है। भक्त माता के दर्शन के साथ-साथ इन भव्य पीतल की प्रतिमाओं को भी विशेष आकर्षण के रूप में देख रहे हैं। पुजारी सभा के प्रधान अविनेंद्र शर्मा ने बताया कि डोगरा बटालियन की कुलदेवी मां ज्वाला हैं और यह बटालियन समय-समय पर मंदिर में श्रद्धा स्वरूप भेंट अर्पित करती रहती है। उन्होंने कहा कि यह भेंट बटालियन की आस्था और भक्ति का प्रतीक है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!