चाय के खोखे में बिक रहा था नशा, पुलिस ने दबाेचा दुकानदार

Edited By Vijay, Updated: 06 May, 2021 04:18 PM

intoxication was being sold in tea kiosks

नयनादेवी पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने नयनादेवी-भाखड़ा सड़क पर सलोआ से एक चाय के खोखे से 141 बोतलें अंग्रेजी शराब की बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार नयनादेवी पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार, मुख्य आरक्षी केवल सिंह, गृह...

नयनादेवी (मुकेश): नयनादेवी पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने नयनादेवी-भाखड़ा सड़क पर सलोआ से एक चाय के खोखे से 141 बोतलें अंग्रेजी शराब की बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार नयनादेवी पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार, मुख्य आरक्षी केवल सिंह, गृह रक्षक राम कृष्ण व संजीव कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर संबंधित चाय के खोखे पर दबिश दी तथा वहां से चंडीगढ़ मार्का की अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने जब खोखा मालिक तरसेम निवासी सलोआ से संबंधित शराब का परमिट मांगा तो वह कोई कागजात नहीं दिखा पाया, जिस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। तरसेम खोखे में चाय आदि बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था परंतु उसकी आड़ में वह नशे का भी धंधा करता था। डीएसपी नयनादेवी अभिमन्यु वर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!