कार के डैशबोर्ड से नशीले कैप्सूलों की खेप बरामद, 2 गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 08 Oct, 2019 11:32 PM

intoxicant capsule recovered from car 2 arrested

जिला चम्बा में पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में एक और सफलता हाथ लगी है। जानकारी के अनुसार थाना डल्हौजी का पुलिस दल जब पंजपुला के पास जीहखर नामक स्थान पर नाकाबंदी पर था तो उसी दौरान भलेरा की तरफ से आ रही एक गाड़ी ( एचपी 37-2800) को जांच के...

चम्बा (विनोद): जिला चम्बा में पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में एक और सफलता हाथ लगी है। जानकारी के अनुसार थाना डल्हौजी का पुलिस दल जब पंजपुला के पास जीहखर नामक स्थान पर नाकाबंदी पर था तो उसी दौरान भलेरा की तरफ से आ रही एक गाड़ी ( एचपी 37-2800) को जांच के लिए रोका गया। गाड़ी में 2 व्यक्ति विजय सिंह (33) पुत्र ओम प्रकाश निवासी वार्ड नं.-2 अप्पर लोहाली, तहसील डल्हौजी व रोहित पुत्र तिलक राज (32) निवासी वार्ड नं.-6 सदर बाजार डल्हौजी जिला चम्बा सवार थे। पुलिस दल ने जब शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी के डैशबोर्ड से 75 नशीले कैप्सूल बरामद हुए, जिसके आधार पर उपरोक्त दोनों को पुलिस दल ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजे आरोपी

पुलिस थाना डल्हौजी में उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21, 25 व 29 के अंतर्गत मुकद्दमा दर्ज किया है। वहीं एसपी चम्बा डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से इस मामले में पूछताछ की जाएगी ताकि पूरे मामले की तह तक पहुंचा जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!