ये कंपनी करेगी भरेगी एग्जीक्यूटिव और ऑप्रेटर के पद, हमीरपुर में इंटरव्यू 27 फरवरी को

Edited By Vijay, Updated: 21 Feb, 2024 04:52 PM

interview will be held for the posts of executive and operator

जिला ऊना के पंडोगा में स्थित इयान मैकलोड डिस्टिलर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में एग्जीक्यूटिव के 4 और ऑप्रेटर के 5 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 27 फरवरी को सुबह 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

हमीरपुर (ब्यूरो): जिला ऊना के पंडोगा में स्थित इयान मैकलोड डिस्टिलर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में एग्जीक्यूटिव के 4 और ऑप्रेटर के 5 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 27 फरवरी को सुबह 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए अल्कोहल टैक्नोलॉजी में स्नातक या स्नातकोत्तर होना चाहिए तथा उसके पास 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ऑप्रेटर के पदों के लिए इसी आयु वर्ग के बीएससी पास उम्मीदवार पात्र होंगे। उनके पास माल्ट स्पिरिट प्लांट में कार्य करने का 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा यह योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाणों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!