कुल्लू में अफीम की अवैध खेती का पर्दाफाश, STF ने की कार्रवाई...1.60 लाख पौधे किए नष्ट

Edited By Vijay, Updated: 01 May, 2026 11:34 PM

illegal opium cultivation busted

जिला कुल्लू में नशा माफियाओं के खिलाफ पुलिस का अभियान रंग ला रहा है। स्पैशल टास्क फोर्स कुल्लू की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कशेड़ गांव में अफीम की अवैध खेती का बड़ा भंडाफोड़ किया है।

कुल्लू (संजीव): जिला कुल्लू में नशा माफियाओं के खिलाफ पुलिस का अभियान रंग ला रहा है। स्पैशल टास्क फोर्स कुल्लू की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कशेड़ गांव में अफीम की अवैध खेती का बड़ा भंडाफोड़ किया है। टीम ने करीब 4.5 बीघा भूमि पर लगी अफीम की फसल को नष्ट कर दिया है।

जानकारी के अनुसार एसटीएफ को सूचना मिली थी कि कशेड़ गांव के एक बड़े इलाके में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसटीएफ की टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी। वहां का नजारा देखकर टीम भी हैरान रह गई, क्योंकि लगभग 4.5 बीघा क्षेत्र में अफीम की अवैध फसल लहलहा रही थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से करीब 1,60,000 अफीम के पौधों को चिन्हित किया और उन्हें पूरी तरह नष्ट कर दिया। बरामद की गई अफीम की मात्रा का बाजार में मूल्य काफी अधिक आंका जा रहा है।

एसटीएफ कुल्लू के डीएसपी हेमराज वर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना सदर कुल्लू में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध खेती के पीछे किन लोगों का हाथ है और इसके तार किन-किन क्षेत्रों से जुड़े हैं। एसटीएफ की इस बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र में नशा माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!