Edited By Vijay, Updated: 12 Jul, 2020 08:31 PM
ऊना जिला के लाम (झंबर) में पेड़ से लटके मिले महिला के शव की पहचान पुलिस ने कर ली है। मृतका की पहचान मैहतपुर बसदेहड़ा में किराए के मकान में रहने वाली पूजा (32) के रूप में हुई है। उक्त महिला यहां अपने पति और 3 वर्षीय बेटे के साथ रह रही थी और 2 दिन से...
ऊना (विशाल): ऊना जिला के लाम (झंबर) में पेड़ से लटके मिले महिला के शव की पहचान पुलिस ने कर ली है। मृतका की पहचान मैहतपुर बसदेहड़ा में किराए के मकान में रहने वाली पूजा (32) के रूप में हुई है। उक्त महिला यहां अपने पति और 3 वर्षीय बेटे के साथ रह रही थी और 2 दिन से घर से लापता थी। बताया जा रहा है कि उसके पति की यहां नौकरी छूट गई थी और इससे वह काफी व्यथित थी। फिलहाल मृतका के मायके पक्ष के लोग यहां पहुंच चुके हैं और परिवार के लोगों ने शव की पहचान कर ली है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त महिला अपने पति व बेटे के साथ इसी वर्ष फरवरी माह में मैहतपुर-बसदेहड़ा आई थी, जहां मैहतपुर इंडस्ट्रीयल एरिया में एक निजी उद्योग में उसका पति काम करने लगा था और वह यहीं किराए का मकान लेकर रहने लगे थे। इसी बीच कोरोना संकट आ गया और लॉकडाऊन शुरू हो गया, जिसके चलते उसके पति की नौकरी छूट गई और वे वापस घर भी नहीं जा पाए। उक्त महिला मानसिक रूप से काफी परेशान थी और 2 दिन पहले ही वह सुबह घर से लापता हो गई थी।
एएसपी विनोद धीमान के मुताबिक शव की पहचान मैहतपुर-बसदेहड़ा में किराए के मकान में रहने वाली पूजा के रूप में हुई है जोकि मूलता ऋषिकेश की निवासी है। प्रारंभिक जांच में वह पति की नौकरी छूटने के कारण मानसिक दबाव में बताई जा रही थी।