हैदराबाद डॉक्टर गैंगरेप-मर्डर मामले की आग पहुंची हिमाचल, स्कूली छात्र उतरे सड़कों पर

Edited By kirti, Updated: 02 Dec, 2019 05:26 PM

hyderabad woman doctor

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में 26 साल की वेटनरी डॉक्टर से दुष्कर्म और मर्डर मामले की आग हिमाचल प्रदेश पहुंच गई है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में जहां महिला डॉक्टर के गुनहगारों को कड़ी सजा की मांग हो रही है। वहीं सोमवार को मंडी जिला के सुंदरनगर में...

सुंदरनगर(नितेश सैनी) : तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में 26 साल की वेटनरी डॉक्टर से दुष्कर्म और मर्डर मामले की आग हिमाचल प्रदेश पहुंच गई है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में जहां महिला डॉक्टर के गुनहगारों को कड़ी सजा की मांग हो रही है। वहीं सोमवार को मंडी जिला के सुंदरनगर में स्कूली छात्रों ने अन्य सामाजिक संस्थाओं के साथ मिल अप्पर बैहली से धनोटु चौक होते हुए महादेव शिव मंदिर तक रोष रैली निकाली और महिला डॉकटर के हत्यारों के लिए फांसी की सजा मांगी।

जानकारी देते हुए समाजसेवी ब्रह्मदास चौहान व स्कूली छात्राओं ने बताया कि जिस तरह से देश में महिलाएं दुष्कर्म का शिकार हो रही है यह देश के लिए शर्मनाक विषय है। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने महिला डॉकटर को दुष्कर्म के बाद जिंंदा जला दिया। उन्होंने कहा कि उनके आरोपियों को भी जिंदा जलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर जल्द इन हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाही नहीं की गई तो वह दिन भी दूर नहीं होगा की नारी शक्ति सड़कों पर उग्र आंदोलन करेगी।

क्या था मामला

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में 26 साल की वेटनरी डॉक्टर के साथ आरोपियों ने रेप की साजिश रची और शाम को ही डॉक्टर को स्कूटी पार्क करते देखा। इसके बाद जानबूझकर स्कूटी को पंचर कर दिया। रेप के पहले आरोपियों ने शराब पी और इसके बाद मदद करने के बहाने से महिला को काबू कर और गैंगरेप व निर्मम हत्याकांड को अंजाम दिया गया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!