पंचायत चुनाव में पति-पत्नी का जलवा: पत्नी बनीं प्रधान तो पति ने जीता उपप्रधान का चुनाव

Edited By Vijay, Updated: 27 May, 2026 02:27 PM

husband and wife shine in panchayat elections

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र इंदौरा की ग्राम पंचायत मंदोली के चुनाव नतीजे इस बार पूरे इलाके में चर्चा का विषय बने हुए हैं। यहां पंचायत चुनाव में एक नई और अनोखी मिसाल कायम हुई है।

ठाकुरद्वारा (गगन): हिमाचल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र इंदौरा की ग्राम पंचायत मंदोली के चुनाव नतीजे इस बार पूरे इलाके में चर्चा का विषय बने हुए हैं। यहां पंचायत चुनाव में एक नई और अनोखी मिसाल कायम हुई है। पंचायत के दो सबसे अहम पदों (प्रधान और उपप्रधान) पर एक ही परिवार यानी पति-पत्नी की जोड़ी ने शानदार जीत दर्ज कर पंचायत राजनीति में इतिहास रच दिया है।

सीट रिजर्व हुई तो चला मास्टरस्ट्रोक
जानकारी के अनुसार जर्म सिंह इससे पहले भी पंचायत प्रधान के रूप में अपनी बेहतरीन सेवाएं दे चुके हैं। अपने पिछले कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों के चलते जनता के बीच उनकी काफी अच्छी और मजबूत पहचान है। इस बार के पंचायत चुनावों में प्रधान पद 'महिला वर्ग' के लिए आरक्षित हो गया, ऐसे में जर्म सिंह ने रणनीतिक दांव खेलते हुए अपनी पत्नी वीना ठाकुर को प्रधान पद के लिए चुनावी मैदान में उतार दिया, जबकि खुद उपप्रधान पद के उम्मीदवार बन गए।

विकास के नाम पर जनता ने लुटाया वोट
चुनावी प्रचार के दौरान इस दंपति ने पंचायत में विकास को नई गति देने, मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने और लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का वादा किया। जनता ने भी जर्म सिंह के पिछले बेहतरीन काम और उनके वादों पर मुहर लगाते हुए, दोनों पर भरपूर विश्वास जताया। नतीजतन, वीना ठाकुर ने प्रधान पद पर और जर्म सिंह ने उपप्रधान पद पर भारी मतों से शानदार जीत हासिल की। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इंदौरा क्षेत्र के पंचायत इतिहास में यह पहला मौका माना जा रहा है, जब किसी पंचायत के प्रधान और उपप्रधान, दोनों शीर्ष पद एक ही परिवार (पति-पत्नी) के पास आए हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!