HPU: PG कोर्सिज के परीक्षा फॉर्म भरने के लिए अब 20 मई तक मौका...फिर देनी होगी लेट फीस, जानें कब शुरू होंगे Exam

Edited By Vijay, Updated: 15 May, 2026 09:07 PM

hpu shimla

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने विभिन्न स्नातकोत्तर स्तर के कोर्सिज की परीक्षाओं मेें बैठने के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि आगे बढ़ा दी है।

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने विभिन्न स्नातकोत्तर स्तर के कोर्सिज की परीक्षाओं में बैठने के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि आगे बढ़ा दी है। स्नातकोत्तर डिग्री/डिप्लोमा कोर्सिज, एड ऑन कोर्सिज के अलावा एलएलबी, एमटीटीएम, बीएचएम आदि द्वितीय, चतुर्थ, छठे, 8वें सैमेस्टर नियमित/री-अपीयर और प्रथम, तृतीय, 5वें, 7वें सैमेस्टर की री-अपीयर परीक्षाओं और इक्डोल के जनवरी बैच के पीजी डिग्री व डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश प्राप्त विद्यार्थी अब 20 मई तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। इसके बाद विश्वविद्यालय के नियमों के तहत विलंब शुल्क वसूला जाएगा।

इस संबंध में शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल की ओर से अधिसूचना जारी की गई। स्नातकोत्तर स्तर की परीक्षाएं जून माह में शुरू होंगी। सूचना है कि यह परीक्षाएं 16 जून से शुरू हो सकती हैं, हालांकि अभी डेटशीट जारी नहीं हुई है। ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवारों को ऑनलाइन भरे गए फॉर्म का प्रिंट निकालकर हार्डकॉपी जरूरी दस्तावेजों के साथ विश्वविद्यालय के संबंधित अधिकारी के पास जमा करवाने होंगे।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!