Edited By Kuldeep, Updated: 13 Jul, 2025 11:30 PM
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय वित्त मंत्री डा. निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर सकते हैं।
हिमाचल डैस्क: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय वित्त मंत्री डा. निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर सकते हैं। जहां रविवार को राजधानी शिमला में खूब बारिश हुई, वहीं सोमवार को कांगड़ा व सिरमौर जिलों में एक बार फिर से भारी बारिश का ऑरैंज अलर्ट जारी किया गया है।
पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां
Shimla: प्राकृतिक आपदा के चलते मुख्यमंत्री सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से करेंगे मुलाकात
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय वित्त मंत्री डा. निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर सकते हैं।
Weather Update: सोमवार काे इन 2 जिलों में रहेगा भारी बारिश का ऑरैंज अलर्ट
जहां रविवार को राजधानी शिमला में खूब बारिश हुई, वहीं सोमवार को कांगड़ा व सिरमौर जिलों में एक बार फिर से भारी बारिश का ऑरैंज अलर्ट जारी किया गया है।
Mandi: चंडीगढ़-मनाली एनएच 28 घंटे बाद बहाल, लोगों ने ली राहत की सांस
चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग मंडी रविवार को 28 घंटे बाद बहाल हुआ जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। गौर रहे कि 4 मील के पास शनिवार दोपहर 1.30 बजे भूस्खलन के कारण यह राजमार्ग बंद हो गया था जिसके चलते लोगों ने पूरी रात सड़क पर या गाड़ियों में ही भूखे-प्यासे गुजारी।
Mandi: प्रभावितों के पुनर्वास के लिए उठाए जाएंगे हर जरूरी कदम : अनुराग
पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेड, भदराना, तनहेड़, धर्मपुर बाजार, वनाल, स्याठी व पाड़छु पुल में आपदाग्रस्त परिवारों से मिलकर ढांढस बांधा व समस्याओं को सुना।
Solan: कालका-शिमला एनएच पर पहाड़ी दरकनें से गिरी चट्टानें
कालका-शिमला एनएच-5 पर रविवार को कुम्हारहट्टी फ्लाईओवर के पास पहाड़ी दरक गई है। जब पहाड़ी दरकी तो उस समय स्थानीय लोगों ने पहले ही ट्रैफिक को रोक दिया था। फ्लाईओवर के पास चंडीगढ़ की ओर जाने वाली एक लेन में चट्टानें गिरी हैं।
Kangra: प्रतिबंध से ठीक दो दिन पहले पैराग्लाइडिंग टेकऑफ के दौरान घायल पर्यटक की मौत
प्रतिबंध से ठीक दो दिन पहले ही रविवार शाम को पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के दौरान एक हादसा पेश आया है। जिसमें टेकऑफ के दौरान एक गुजराती पर्यटक गंभीर रूप से घायल हुआ था।
Kullu: मनाली-लेह मार्ग पर तंगलंगला, बारालाचा व शिंकुला दर्रों में ताजा हिमपात
मनाली-लेह मार्ग के तंगलंगला, बारालाचा व शिंकुला दर्रों में शनिवार रात व रविवार सुबह बर्फ के फाहे गिरे। घाटी में रात भर बारिश हुई जबकि दर्रों में बर्फ के फाहे गिरने का क्रम जारी रहा।
दर्दनाक हादसा: मां की आंखों के सामने ब्यास नदी में गिरी 5 साल की मासूम बच्ची, मौत
जिया से वर्कशॉप की तरफ झूले में अपनी मां के साथ ब्यास नदी को पार करते समय एक बच्ची नदी में गिर गई। इससे बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
Bilaspur: मां नयनादेवी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 30 हजार से अधिक श्रद्धालु हुए नतमस्तक
रविवार के दिन माता श्री नयनादेवी जी के दरबार में लगभग 30 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने माता जी के दर्शन किए और अपने घर परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।
Himachal: राज्य में 61 किसानों से खरीदी 127.2 क्विंटल प्राकृतिक खेती से तैयार हल्दी
प्रदेश में सरकार ने इस वर्ष 61 किसानों से 90 रुपए प्रति किलो के हिसाब से 127.2 क्विंटल हल्दी की खरीद की है, जिसमें किसानों को 11,44,803 रुपए प्रत्यक्ष लाभ अंतरण राशि वितरित की गई।