Edited By Kuldeep, Updated: 18 Jun, 2025 10:25 PM

हिमाचल प्रदेश में वर्ष, 2023 में आई प्राकृतिक आपदा की भरपाई के लिए केंद्र सरकार ने 2006.40 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इस राशि को बाढ़, भू-स्खलन एवं बादल फटने के कारण हुए नुक्सान की एवज प्रभावित लोगों की मदद की जा सकेगी।
हिमाचल डैस्क: हिमाचल प्रदेश में वर्ष, 2023 में आई प्राकृतिक आपदा की भरपाई के लिए केंद्र सरकार ने 2006.40 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इस राशि को बाढ़, भू-स्खलन एवं बादल फटने के कारण हुए नुक्सान की एवज प्रभावित लोगों की मदद की जा सकेगी। प्री-मानसून की हो रही बारिशों के चलते अब राज्य में मानसून के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने से आगामी 2-3 दिनों में हिमाचल में मानसून प्रवेश कर सकता है।
पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां
हिमाचल को आपदा में मिले जख्मों की केंद्र ने की भरपाई, मंजूर किए 2006.40 करोड़
हिमाचल प्रदेश में वर्ष, 2023 में आई प्राकृतिक आपदा की भरपाई के लिए केंद्र सरकार ने 2006.40 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इस राशि को बाढ़, भू-स्खलन एवं बादल फटने के कारण हुए नुक्सान की एवज प्रभावित लोगों की मदद की जा सकेगी।
सावधान! 4 दिन मूसलाधार बारिश का यैलो व ऑरैंज अलर्ट
प्री-मानसून की हो रही बारिशों के चलते अब राज्य में मानसून के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने से आगामी 2-3 दिनों में हिमाचल में मानसून प्रवेश कर सकता है।
Himachal: वीआईपी की सुरक्षा में तैनात पुलिस की एस्काॅर्ट गाड़ी की चपेट में आया 13 वर्षीय बाल
राजधानी शिमला के संजौली में वीआईपी सुरक्षा में तैनात पुलिस की एक एस्काॅर्ट गाड़ी की चपेट में आने से एक 13 वर्षीय बालक घायल हो गया है।
Himachal: आऊटसोर्स कर्मचारी वर्ग ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर लगाई न्याय की गुहार
हिमाचल के विभिन्न सरकारी विभागों में बीते 20 से 25 वर्षों से कार्यरत आऊटसोर्स कर्मचारियों ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर अपनी नियमितीकरण की वर्षों पुरानी मांग को फिर से उठाया है।
Chamba: चोरों ने शिक्षा के मंदिर में लगाई सेंध, खाद्य सामग्री सहित किमती सामान किया चोरी
चम्बा जिला के उपमंडल चुराह के एक सरकारी स्कूल में चोरों ने सेंधमारी की और स्कूल से कीमती सामान चुरा ले गए हैं। शातिरों ने मंगलवार देर रात को राजकीय माध्यमिक पाठशाला कैंथली में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
Himachal: मंडी पुलिस के बिछाए जाल में फंसा उद्घोषित अपराधी, धर्मशाला से किया गिरफ्तार
मंडी पुलिस के पीओ सैल ने एक उद्घोषित अपराधी काे कांगड़ा जिले के धर्मशाला से गिरफ्तार कर लिया है। उद्घोषित अपराधी राजीव कुमार पुत्र प्रेम सिंह गांव और डाकघर धमरोल, तहसील भोरंज व जिला हमीरपुर का निवासी है।
Himachal: स्टेट टीचर अवार्ड के लिए पात्र शिक्षकों की तलाश, छात्राओं से छेड़छाड़ करने वालों पर गिरेगी गाज
इस बार स्टेट टीचर अवार्ड के लिए शिक्षा विभाग स्वयं पात्र शिक्षकों की तलाश करेगा। विभाग ने इसकी जिम्मेवारी जिला उपनिदेशकों को दी है। जिला उपनिदेशक फिल्ड में उतरकर ऐसे शिक्षकों को आइडैंटिफाई करेंगे, जो सही मायने में इस अवार्ड के हकदार हैं।
Bilaspur: MBA की पढ़ाई कर रहा आर्यन जर्मनी में लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
जिले के उपमंडल घुमारवीं के कंदरौर कस्बे के साथ लगते घुमाणी चौक के 23 वर्षीय आर्यन चंदेल पुत्र विचित्र सिंह चंदेल के संबंध में एक दुखद खबर सामने आई है।
Himachal: पुलिस बैंड 'हार्मनी ऑफ द पाइन्स' के प्रभारी इंस्पैक्टर विजय कुमार को लंदन में मिला 'ग्लोबल प्रैस्टीज अवार्ड'
हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑर्केस्ट्रा बैंड हार्मनी ऑफ द पाइन्स के प्रभारी इंस्पैक्टर विजय कुमार को ग्लोबल प्रैस्टीज अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
Himachal: पुलिस पेपर लीक होने की प्रबल संभावना, पेपर को रद्द किया जाए : जयराम
नेता प्रतिपक्ष एवं जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि हिमाचल प्रदेश में पुलिस पेपर लीक होने की प्रबल संभावना है। इसको देखते हुए पेपर को रद्द किया जाना चाहिए।