Edited By Vijay, Updated: 18 Jun, 2025 06:34 PM

हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑर्केस्ट्रा बैंड हार्मनी ऑफ द पाइन्स के प्रभारी इंस्पैक्टर विजय कुमार को ग्लोबल प्रैस्टीज अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यूनाइटेड किंगडम के हाऊस ऑफ लॉर्ड्स लंदन में इंस्पैक्टर विजय को यह सम्मान प्रदान किया गया।
पालमपुर (भृगु): हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑर्केस्ट्रा बैंड हार्मनी ऑफ द पाइन्स के प्रभारी इंस्पैक्टर विजय कुमार को ग्लोबल प्रैस्टीज अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यूनाइटेड किंगडम के हाऊस ऑफ लॉर्ड्स लंदन में इंस्पैक्टर विजय को यह सम्मान प्रदान किया गया। हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑर्केस्ट्रा बैंड हार्मनी ऑफ द पाइन्स समूचे देश में खाकी का पर्याय बना हुआ है, ऐसे में इस सम्मान ने पूरे देश की खाकी और देवभूमि हिमाचल दोनों को गौरवान्वित किया है। इंस्पैक्टर विजय कुमार को यह अवार्ड फॉरेन कॉमनवैल्थ एंड डिवैल्पमैंट अफेयर्स किड लॉर्ड रेमी रेंजर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सचिव डीके त्यागी के हाथों से प्रदान किया गया।
विदित रहे कि हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑर्केस्ट्रा बैंड हार्मनी ऑफ द पाइन्स हिमाचल पुलिस का अधिकृत बैंड है। पुलिस ऑर्केस्ट्रा बैंड हार्मनी ऑफ द पाइन्स ने समूचे देश में अपनी धूम मचा रखी है। इंस्पैक्टर विजय कुमार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, अशोक तिवारी पुलिस महानिदेशक एवं सभी पुलिस ऑफिसर्स एवं कर्मचारियों का धन्यवाद किया, जिनके सहयोग से यह सब संभव हो पाया है।
हिमाचल की खबरें व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए इस Link पर करें क्लिक