Edited By Vijay, Updated: 05 Jun, 2025 11:28 PM
प्रदेश का विश्व प्रसिद्ध रोहतांग दर्रा इन दिनों सर्दियों जैसा नजारा पेश कर रहा है। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मरीजों से 10 रुपये की पर्ची फीस को लेकर चल रहे विवाद पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अब स्पष्टीकरण दिया है। सुबाथू छावनी में...
हिमाचल डैस्क: प्रदेश का विश्व प्रसिद्ध रोहतांग दर्रा इन दिनों सर्दियों जैसा नजारा पेश कर रहा है। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मरीजों से 10 रुपये की पर्ची फीस को लेकर चल रहे विवाद पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अब स्पष्टीकरण दिया है। सुबाथू छावनी में बृहस्पतिवार को 14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र के सलारिया स्टेडियम में अग्निवीर जवानों के पांचवें बैच की पासिंग आऊट परेड का आयोजन किया गया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि सुक्खू सरकार दर्द और कर्ज की सरकार है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को प्लास्टिक न्यूट्रल स्टेट बनाया जाएगा। जिला चम्बा के उपमंडल चुराह में वीरवार को एक भयानक सड़क हादसे में एक महिला व उसके दामाद की माैत हाे गई। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने विमल नेगी मौत से जुड़े मामले में शिमला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव गांधी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और मृतक की पत्नी किरण नेगी को नोटिस जारी किया है। बंगाणा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां
जून महीने में बर्फ से ढकी 'रोहतांग-मनाली' की वादियां, सैलानी बाेले-"यहीं बस जाने का करता है मन"
हिमाचल प्रदेश का विश्व प्रसिद्ध रोहतांग दर्रा इन दिनों सर्दियों जैसा नजारा पेश कर रहा है। समुद्रतल से 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस दर्रे में जून के महीने में भी लगभग रोजाना हल्की बर्फबारी हो रही है। बर्फ से ढकी चोटियों और गिरते तापमान के बीच यहां का मौसम मानो गर्मियों को मात देकर सर्दी की आहट दे रहा है।
CM सुक्खू का स्पष्टीकरण! "हमने किसी भी अस्पताल पर शुल्क थोपने का निर्णय नहीं लिया''
हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मरीजों से 10 रुपये की पर्ची फीस को लेकर चल रहे विवाद पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अब स्पष्टीकरण दिया है। मुख्यमंत्री ने साफ किया है कि यह फैसला राज्य सरकार का नहीं है, बल्कि अस्पतालों में बनी रोगी कल्याण समितियों (RKS) का है।
जयराम ठाकुर ने साधा निशाना, बाेले-दर्द और कर्ज की सरकार है सुक्खू सरकार
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि सुक्खू सरकार दर्द और कर्ज की सरकार है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने अपरिपक्व फैसलों से लगातार जग हंसाई करवा रही है। उन्होंने कहा कि कोई स्वास्थ्य संस्थान इतना स्वायत्त नहीं है, जो बिना सरकारी मदद के चल सके।
सेना को मिले 158 अग्निवीर जवान, सुबाथू में 5वें बैच की पासिंग आऊट परेड संपन्न
सुबाथू छावनी में बृहस्पतिवार को 14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र के सलारिया स्टेडियम में अग्निवीर जवानों के पांचवें बैच की पासिंग आऊट परेड का आयोजन किया गया। अग्निवीर योजना के तहत भर्ती किए गए 158 जवान 31 सप्ताह का कठिन प्रशिक्षण पूर्ण कर भारतीय सेना में शामिल हुए।
हिमाचल बनेगा प्लास्टिक न्यूट्रल स्टेट, CM सुक्खू ने शुरू किया अभियान
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को प्लास्टिक न्यूट्रल स्टेट बनाया जाएगा। यह बात उन्हाेंने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कही।
भयानक हादसा: कार सहित 400 मीटर खाई में जा गिरे सास और दामाद, मां-बेटी का मिलन रह गया अधूरा
जिला चम्बा के उपमंडल चुराह में वीरवार को एक भयानक सड़क हादसे में एक महिला व उसके दामाद की माैत हाे गई। हादसा उपमंडल चुराह के थनेई क्षेत्र के समीप हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विमल नेगी केस में एसपी शिमला की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, जानें किसे जारी हुआ नोटिस
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने विमल नेगी मौत से जुड़े मामले में शिमला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव गांधी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और मृतक की पत्नी किरण नेगी को नोटिस जारी किया है।
सरकारी मदद से मिली साहिल के सपनों को मंजिल.. मजदूर का बेटा आज कर रहा है PhD
सपनों को पंख तब ही मिलते हैं जब ज़मीनी हकीकत उन्हें उड़ने की जगह दे। आर्थिक तंगी और सीमित संसाधनों के बावजूद ऊना के एक मजदूर के बेटे साहिल ने जब रसायन विज्ञान में पीएचडी करने का सपना देखा, तो राह आसान नहीं थी। मगर हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड ने उस सपने को टूटने नहीं दिया।
बंगाणा में दिल दहला देने वाली घटना, व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
बंगाणा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डोहगी पंचायत के थौगी गांव में एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने बंदूक से खुद काे गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
जेबीटी व टीजीटी संस्कृत टैट परीक्षाएं स्थगित, स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी की नई तारीख
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि जून माह में आयोजित होने वाली जेबीटी टैट एवं टीजीटी संस्कृत टैट परीक्षाओं को प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिया गया है। इन परीक्षाओं का पुनर्निर्धारण 12 जुलाई को किया गया है।