CM सुक्खू बोले- देश की बैस्ट शिक्षा देना सरकार का लक्ष्य, फोरलेन के प्रभावित ग्रामीणों ने निकाली NHAI की शव यात्रा, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Kuldeep, Updated: 13 Apr, 2025 10:59 PM

himachal top 10 news

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को 70 शिक्षकों को सिंगापुर के शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना किया। राज्य सचिवालय में समग्र शिक्षा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने चयनित शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए उनके...

हिमाचल डैस्क: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को 70 शिक्षकों को सिंगापुर के शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना किया। राज्य सचिवालय में समग्र शिक्षा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने चयनित शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए उनके पासपोर्ट भी सौंपे। देहरादून-पांवटा साहिब फोरलेन निर्माण कार्य में भूमि अधिग्रहण के मुआवजे को लेकर भूपपुर के किसानों ने 26वें दिन एनएचएआई की शव यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

Himachal: सिंगापुर के शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुए सरकारी स्कूलों के 70 शिक्षक, CM बोले-देश की बैस्ट शिक्षा देना सरकार का लक्ष्य
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को 70 शिक्षकों को सिंगापुर के शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना किया। राज्य सचिवालय में समग्र शिक्षा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने चयनित शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए उनके पासपोर्ट भी सौंपे।

Sirmour: फोरलेन के प्रभावित ग्रामीणों ने निकाली NHAI की शव यात्रा
देहरादून-पांवटा साहिब फोरलेन निर्माण कार्य में भूमि अधिग्रहण के मुआवजे को लेकर भूपपुर के किसानों ने 26वें दिन एनएचएआई की शव यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया।

Shimla: बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए प्रदेश के 30 शहरों में परीक्षा केंद्र होंगे स्थापित
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची जारी कर दी है। इस बार परीक्षा केंद्र 30 शहरों में स्थापित होंगे।

Una: ज्वैलरी शॉप से चुराई 9 किलो चांदी, सीसीटीवी फुटेज में आए चोर
पंजावर बाजार में स्थित एक ज्वैलरी शॉप में हुई चोरी की बड़ी वारदात ने गगरेट क्षेत्र के स्वर्णकारों और व्यापारियों को झकझोर कर रख दिया है।

Kangra: पालमपुर को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का प्रयत्न करे सरकार : शांता
पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि पालमपुर जैसे अति सुंदर स्थानों को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का प्रयत्न करना चाहिए।

Kangra: ​शिकायत के 3 दिन बाद भी खैर माफिया वन विभाग की पकड़ से दूर, गार्ड की भूमिका पर उठे सवाल
नृरपुर डिवीजन की ज्वाली रेंज के तहत पड़ती घडोली वीट जंगल से हरे-भरे खैर के पेड़ों की अवैध कटाई ने वन विभाग और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Shimla: मुख्यमंत्री पांगी में करेंगे विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जिला चम्बा के पांगी में अपने प्रवास के दौरान क्षेत्रवासियों को करोड़ों रुपए लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात देंगे।

 Shimla: कांग्रेस ने रची थी डा. अम्बेदकर को हराने की साजिश : जयराम
डा. भीमराव अम्बेदकर सम्मान अभियान के तहत रविवार को सायंं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र के चौड़ा मैदान में अम्बेदकर की प्रतिमा के समक्ष दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 Shimla: हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पावर प्रोजैक्ट जीवन भर नहीं दे सकते : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पावर प्रोजैक्टों को जीवन भर नहीं दिया जा सकता।

Hamirpur: सैन्य सम्मान के साथ किया गया शहीद सूबेदार कुलदीप चंद का अंतिम संस्कार
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में बहादुरी के साथ लड़ते हुए शहीद हुए जिला हमीरपुर की तहसील गलोड़ के गांव कोहलवीं के सूबेदार कुलदीप चंद का रविवार को गांव के मोक्षधाम पर पूरे सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Kolkata Knight Riders

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!