अनुराग ठाकुर ने AAP पर साधा निशाना, बोले-दिल्ली में हुआ 2026 करोड़ का शराब घोटाला, ऊंची चोटियों में बर्फबारी, 7 जिलों में कोहरे का अलर्ट, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Jan, 2025 11:14 PM

himachal top 10 news

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय में प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए सीएजी रिपोर्ट के 10 निष्कर्षों को मीडिया के समक्ष रखा और शराब घोटाले के जरिए हुए 2026 करोड़ रुपए के राजस्व...

हिमाचल डैस्क: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय में प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए सीएजी रिपोर्ट के 10 निष्कर्षों को मीडिया के समक्ष रखा और शराब घोटाले के जरिए हुए 2026 करोड़ रुपए के राजस्व नुक्सान के लिए आम आदमी पार्टी की जमकर आलोचना की। राज्य के ऊंचे इलाकों में शनिवार को हल्का हिमपात हुआ है। लाहौल-स्पीति, कुल्लू व चम्बा के ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है। कई जगहों पर हल्का हिमपात तो कई जगहों पर बर्फ के फाहे गिरे हैं।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

Hamirpur: अनुराग ठाकुर ने AAP पर साधा निशाना, बोले-दिल्ली में हुआ 2026 करोड़ का शराब घोटाला
पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय में प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए सीएजी रिपोर्ट के 10 निष्कर्षों को मीडिया के समक्ष रखा और शराब घोटाले के जरिए हुए 2026 करोड़ रुपए के राजस्व नुक्सान के लिए आम आदमी पार्टी की जमकर आलोचना की।

Weather Update: ऊंची चोटियों में बर्फबारी, 7 जिलों में कोहरे का अलर्ट, सैलानियों के लिए अटल टनल बंद
राज्य के ऊंचे इलाकों में शनिवार को हल्का हिमपात हुआ है। लाहौल-स्पीति, कुल्लू व चम्बा के ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है। कई जगहों पर हल्का हिमपात तो कई जगहों पर बर्फ के फाहे गिरे हैं।

Chamba: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा फर्जीवाड़े के आरोप में गिरफ्तार बैंक कर्मचारी
बनीखेत स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा में खातों से बिना जानकारी के पैसे निकालने के आरोप में गिरफ्तार कर्मचारी को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Chamba: पठानकोट-भरमौर एनएच पर 20.5 ग्राम चिट्टे के साथ 2 गिरफ्तार
पठानकोट-चम्बा-भरमौर एनएच पर सरू चौक के निकट पुलिस टीम ने 2 लोगों से 20.5 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

Mandi: बस में सवार हरियाणा निवासी युवक से 495 ग्राम चरस बरामद  
जिला मंडी पुलिस का नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान जारी है। शनिवार दोपहर सुंदरनगर थाना पुलिस के दल ने चामुखा में हाईवे पर हिमाचल परिवहन निगम के केलांग डिपो की मनाली से चंडीगढ़ जा रही बस में सवार हरियाणा निवासी युवक को 495 ग्राम चरस के साथ हिरासत में लिया है।

Mandi: पत्नी की बेवफाई से परेशान व्यक्ति ने लगाया फंदा, मौत
पत्नी की बेवफाई से तंग मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। उसका विवाह करीब 10 वर्ष पूर्व हुआ था और उसके 2 बच्चे भी हैं लेकिन 2 साल पहले पत्नी के संबंध किसी और के साथ हो गए और वह पति व बच्चों को छोड़कर चली गई थी।

Mandi: नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से छेड़खानी कर ऐंठे 3 लाख रुपए
थाना सुंदरनगर में एक युवती को नौकरी दिलाने के नाम पर 3 लाख रुपए ऐंठने और उससे छेड़खानी करने और धमकी देने को लेकर प्राथमिकी दर्ज हुई है। प्राथमिकी पीड़ित युवकी की शिकायत पर दर्ज की गई है।

Chamba: होटल मैनेजर हत्याकांड के आरोपी कोर्ट में पेश, 12 दिन के बाद रिमांड पर भेजा
खेत में निजी होटल मैनेजर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पुलिस जवानों को दोबारा अदालत में पेश किया गया। यहां पर अदालत ने दोनों को 12 दिन के रिमांड पर भेजा है। 12 दिन के बाद उन्हें दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।

Shimla: मुख्यमंत्री सहित पूरी सरकार झूठ बोलकर निकाल रही समय : जयराम
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित पूरी सरकार झूठ बोलकर समय निकाल रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने सरकारी क्षेत्र में 1.50 सरकारी नौकरियों को खत्म करने के अलावा पहले से आऊटसोर्स पर सेवाएं देने वाले युवाओं को बेरोजगार कर उनसे रोजगार छीना है।

Himachal: शिमला के रिज मैदान पर हरियाणा के पर्यटकों की दबंगई, टैक्सी चालक से की हाथापाई
पर्यटकों को हिमाचल में मिल रही छूट से अब सैलानी यहां हुड़दंग मचाने लगे हैं। ताजा मामला ऐतिहासिक रिज मैदान का है, जहां पर हरियाणा से आए कुछ पर्यटकों ने दबंगई दिखाते हुए टैक्सी चालक से हाथापाई की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!