Mandi: बस में सवार हरियाणा निवासी युवक से 495 ग्राम चरस बरामद

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Jan, 2025 10:16 PM

sundar nagar youth charas recovered

जिला मंडी पुलिस का नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान जारी है। शनिवार दोपहर सुंदरनगर थाना पुलिस के दल ने चामुखा में हाईवे पर हिमाचल परिवहन निगम के केलांग डिपो की मनाली से चंडीगढ़ जा रही बस में सवार हरियाणा निवासी युवक को 495 ग्राम चरस के साथ हिरासत में...

सुंदरनगर (सोढी): जिला मंडी पुलिस का नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान जारी है। शनिवार दोपहर सुंदरनगर थाना पुलिस के दल ने चामुखा में हाईवे पर हिमाचल परिवहन निगम के केलांग डिपो की मनाली से चंडीगढ़ जा रही बस में सवार हरियाणा निवासी युवक को 495 ग्राम चरस के साथ हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना सुंदरनगर के दल ने मुख्य आरक्षी हंसराज के नेतृत्व में पुंघ में हाईवे पर शनिवार को नाका लगा रखा था।

दोपहर को केलांग डिपो की मनाली से चंडीगढ़ की ओर जा रही बस को जांच के लिए रोका गया। बस में सवार यात्रियों की तलाशी के दौरान पुलिस ने संदीप कुमार (26) पुत्र लाल सिंह निवासी गांव कमालपुर डाकघर बगथाला जिला रेवाड़ी के बैग से 495 ग्राम चरस बरामद की। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि आरोपी संदीप कुमार के खिलाफ थाना सुंदरनगर में एनडीपीएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार करने वालों के खिलाफ जिला पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!