शिमला में बनेगा देश का सबसे लंबा रोपवे, NDB ने दी 1734 करोड़ के प्रोजैक्ट को मंजूरी, प्रो-कबड्डी में हिमाचल के 5 रैफरी शामिल, पढ़ें हिमाचल की 10 बड़ी खबरें

Edited By Kuldeep, Updated: 14 Oct, 2024 10:24 PM

himachal top 10 news

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के विकास में एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। राष्ट्रीय विकास बैंक (NDB) ने 1734 करोड़ की लागत से बनने वाले शिमला ट्रांसपोर्ट रोपवे प्रोजैक्ट के निर्माण के लिए अग्रिम टैंडर लगाने की इजाजत दी है।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के विकास में एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। राष्ट्रीय विकास बैंक (NDB) ने 1734 करोड़ की लागत से बनने वाले शिमला ट्रांसपोर्ट रोपवे प्रोजैक्ट के निर्माण के लिए अग्रिम टैंडर लगाने की इजाजत दी है। हिमाचल प्रदेश के खेल जगत के लिए यह एक गर्व की बात है कि प्रो-कबड्डी लीग के मौजूदा सीजन में हिमाचल प्रदेश के 5 रैफरी अमर वर्मा, अत्तर सिंगटा, प्रतिभा, युगेश कटारिया व राजीव कटारिया शामिल हुए हैं।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

Himachal: शिमला में बनेगा देश का सबसे लंबा रोपवे, NDB ने दी 1734 करोड़ के प्रोजैक्ट को मंजूरी
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के विकास में एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। राष्ट्रीय विकास बैंक (NDB) ने 1734 करोड़ की लागत से बनने वाले शिमला ट्रांसपोर्ट रोपवे प्रोजैक्ट के निर्माण के लिए अग्रिम टैंडर लगाने की इजाजत दी है।

Bilaspur: प्रो-कबड्डी में हिमाचल के 5 रैफरी शामिल, जानिए कौन-कौन
हिमाचल प्रदेश के खेल जगत के लिए यह एक गर्व की बात है कि प्रो-कबड्डी लीग के मौजूदा सीजन में हिमाचल प्रदेश के 5 रैफरी अमर वर्मा, अत्तर सिंगटा, प्रतिभा, युगेश कटारिया व राजीव कटारिया शामिल हुए हैं।

Shimla: पालमपुर में स्थापित होगा मुख्य एसडीआरएफ प्रशिक्षण संस्थान : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पालमपुर में एक मुख्य एसडीआरएफ प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में बेहतर मौसम पूर्वानुमान के लिए बुनियादी अधोसंरचना को भी सुदृढ़ कर रही है।

Shimla: प्री मैट्रिक और पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप के लिए अब 31 अक्तूबर तक करें आवेदन
भारत सरकार ने केंद्र प्रायोजित स्कॉलरशिप स्कीम के लिए आवेदन की समय अवधि को बढ़ाया है। इसके तहत प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप फॉर एससी एंड एसटी स्टूडैंट्स और पीएम यशस्वी प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम फॉर ओबीसी, ईबीसी और डीएनटी स्टूडैंट स्कॉलरशिप स्कीम के लिए छात्र नैशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर 31 अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे।

Weather Update: 20 अक्तूबर तक प्रदेश में साफ रहेगा मौसम
सोमवार को राजधानी शिमला में आसमान पर बादलों ने डेरा डाला और शाम को धुंध ने इसे अपनी आगोश में ले लिया। अधिक धूप न खिलने के कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है।

Shimla: विकास के लिए विक्रमादित्य ने की गडकरी की तारीफ
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने फिर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तारीफ की व उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि गडकरी प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

Una: अजौली टोल नाके पर तेज रफ्तार कार ने मचाया कहर, 2 कर्मचारियों को मिली खौफनाक मौ/त
नंगल पंजाब से संतोषगढ़ की ओर जाने वाले मार्ग पर अजाैली गांव में लगे हिमाचल एंट्री टैक्स शुल्क नाके पर सोमवार दोपहर हुए भीषण हादसे में नाके पर मौजूद 2 कर्मचारियों की मौके पर की मौत हो गई, जबकि एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

Solan: हिमाचल के किसानों का अब पंजाब की मंडियों में नहीं बिकेगा धान
हिमाचल के किसानों का अब पंजाब की मंडियों में धान लेना बंद कर दिया गया है। पिछले 2 साल से यहां के किसान चोरी छिपे पंजाब के किसानों की जमीन की फर्द के नाम पर अपना धान बेच देते थे लेकिन इस बार पंजाब की मंडियों में हिमाचल के किसानों का धान नहीं लिया जा रहा है।

Himachal: शिमला के ढली हैलीपोर्ट से जल्द शुरू होगी हैली टैक्सी सेवा, 3 हवाई रूटों पर मिलेगी सुविधा
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के उपनगर ढली के समीप बने हैलीपोर्ट से जल्द हैली टैक्सी शुरू होगी। इस हैलीपोर्ट से 3 हवाई रूटों पर हैली टैक्सी का संचालन होगा।

Himachal: सीएम सुक्खू ने कनाडा में बसे हिमाचली प्रवासियों से हरित ऊर्जा परियोजनाओं में निवेश का किया आह्वान
कनाडा में रहने वाले हिमाचली प्रवासियों ने रविवार को ओटावा के पार्लियामैंट हिल में दूसरे वार्षिक दशहरा समारोह का आयोजन कर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!