CM ने बालिका आश्रम में मनाया अपना 59वां जन्मदिन, कांगड़ा व ऊना में लूटपाट की 2 बड़ी वारदातें, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Vijay, Updated: 27 Mar, 2023 06:19 AM

himachal top 10 news

सोमवार को मौसम बेशक साफ रहेगा लेकिन प्रदेश के कई जिलों में पहले हुई बारिशों से दुश्वारियां बरकरार हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने बालिका आश्रम टूटीकंडी शिमला में बालिकाओं के साथ अपना 59वां जन्मदिवस मनाया और उन्हें मिठाइयां बांटी। हिमाचल प्रदेश के...

शिमला (ब्यूरो): सोमवार को मौसम बेशक साफ रहेगा लेकिन प्रदेश के कई जिलों में पहले हुई बारिशों से दुश्वारियां बरकरार हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने बालिका आश्रम टूटीकंडी शिमला में बालिकाओं के साथ अपना 59वां जन्मदिवस मनाया और उन्हें मिठाइयां बांटी। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा व ऊना जिला में देर रात लूटपाट की 2 बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने पर रिज मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष संकल्प सत्याग्रह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने भाग लिया। हिमाचल व उत्तराखंड सीमा पर खोदरी माजरी के पास टौंस नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण से रविवार को कांगड़ा जिला की 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब के रामपुरघाट में चोरी के मामले में जांच करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। शिमला जिला के उपमंडल रामपुर के अंतर्गत सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस थाना अर्की के अंतर्गत अर्की-डुमैहर मार्ग पर पौघाटी के नजदीक बाइक चालक की बस को ओवरटेक करते हुए नियंत्रण खोने के कारण बस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

हिमाचल में 27 व 28 मार्च को मौसम शुष्क, 29 व 30 मार्च को यैलो अलर्ट
सोमवार को मौसम बेशक साफ रहेगा लेकिन प्रदेश के कई जिलों में पहले हुई बारिशों से दुश्वारियां बरकरार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 27 और 28 मार्च को मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा जबकि मध्य एवं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा व हिमपात होने की संभावनाएं है लेकिन 29 मार्च की रात्रि से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे 29 व 30 मार्च को यैलो अलर्ट रहेगा। 

CM सुखविंदर सिंह ने बालिका आश्रम टूटीकंडी में मनाया 59वां जन्मदिन
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने बालिका आश्रम टूटीकंडी शिमला में बालिकाओं के साथ अपना 59वां जन्मदिन मनाया और उन्हें मिठाइयां बांटी। इस अवसर पर केक भी काटा गया तथा बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। सीएम इस अवसर कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के 6 हजार अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना आरम्भ की है तथा विशेष रुप से सक्षम बच्चों के लिए भी एक योजना तैयार की जा रही है, जिसे शीघ्र ही आरम्भ किया जाएगा। 

कांगड़ा व ऊना में लूटपाट की 2 बड़ी वारदात
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा व ऊना जिला में देर रात लूटपाट की 2 बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना में बुजुर्ग दंपित को लहूलुहान कर बदमाश गहने व नकदी लेकर फरार हो गए। वहीं दूसरी घटना में 4 नकाबपोश लुटेरों ने मां-बेटी को बंधक बनाकर लूटपाट को अंजाम दिया। देहरा व ऊना पुलिस द्वारा दोनों मामलों में कार्रवाई अमल में ला रही है। 

रिज पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह पर बैठे मुख्यमंत्री
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने पर प्रदेश के सभी जिला और ब्लॉक मुख्यालय में पार्टी ने रविवार को संकल्प सत्याग्रह का आयोजन किया। इसी कड़ी में देर सायं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह के साथ कैबिनेट मंत्री, सीपीएस व विधायकों सहित अन्य पदाधिकारी भी रिज मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह पर बैठे।

व्यवस्था परिवर्तन के दृष्टिकोण से आगे बढ़ रही पूरी कैबिनेट
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा है कि उनकी पूरी कैबिनेट व्यवस्था परिवर्तन के दृष्टिकोण से आगे बढ़ रही है। इसके तहत सरकार ने जो लक्ष्य तय किए हैं उसको आधार मानकर काम किया जा रहा है। विधानसभा में उनकी तरफ से पेश किए गए बजट ने इसको लेकर दिशा तय की है। सीएम यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।

टौंस नदी में डूबने से उत्तराखंड के युवक की मौत
हिमाचल व उत्तराखंड सीमा पर खोदरी माजरी के पास टौंस नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हिमांशु (19) पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्वासा डाकघर नागथात तहसील कालसी उत्तराखंड अपने दोस्तों के साथ हिमाचल के खोदरी माजरी में घूमने आया हुआ था। इस दौरान वह अपने दोस्तों के साथ टौंस नदी में नहाने उतर गया। 

COVID-19 से कांगड़ा की महिला की मौत, 15 नए पॉजिटिव केस
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण ने एक और जान ले ली। रविवार को कांगड़ा जिला की 65 वर्षीय महिला की कोविड-19 के कारण मौत हो गई है। इसी माह के भीतर यह तीसरी मौत है। इस मौत के साथ प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4195 हो गई है। 

चोरी मामले में जांच करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, 4 जवान घायल
सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब के रामपुरघाट में चोरी के मामले में जांच करने गई पुलिस टीम पर आधा दर्जन से अधिक लोगों द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में 4 पुलिस जवान घायल हुए हैं। वहीं हमलावर मौके से फरार बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पुलिस टीम जांच में जुट गई है।

150 मीटर खाई में गिरी कार, युवक की मौत
शिमला जिला के उपमंडल रामपुर के अंतर्गत शनिवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा रोपड़ू के ढिमड़ू मोड़ में हुआ। हादसे में कार में सवार एक अन्य युवक भी घायल हुआ है। पुलिस के मुताबिक बीती रात आल्टो कार (एचपी 35-6661) रोपड़ू के ढिमड़ू मोड़ से करीब 150 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। 

बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
पुलिस थाना अर्की के अंतर्गत अर्की-डुमैहर मार्ग पर पौघाटी के नजदीक बाइक चालक की बस को ओवरटेक करते हुए नियंत्रण खोने के कारण बस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन की बस जामली से शिमला जा रही थी जबकि बाइक सवार पावघाटी की ओर जा रहा था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!