Edited By Swati Sharma, Updated: 03 Jun, 2026 05:25 PM

हिमाचल डेस्क : उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में तीन न्यायिक अधिकारियों को न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता में गठित कॉलेजियम ने दो जून...
हिमाचल डेस्क : उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में तीन न्यायिक अधिकारियों को न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता में गठित कॉलेजियम ने दो जून को हुई बैठक में चिराग भानु सिंह, भूपेश शर्मा और योगेश जसवाल के नामों को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में मंजूरी दी। कॉलेजियम ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीशों के रूप में अतिरिक्त न्यायाधीशों न्यायमूर्ति हरमीत सिंह ग्रेवाल और न्यायमूर्ति दीपेंद्र सिंह नलवा की नियुक्ति के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। इसने कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में छह अधिवक्ताओं राघवेंद्र सीताराम श्रीवत्स, हेमा कुलकर्णी, सुब्रमण्य रंगाराव, टी प्रकाश विवेकानंद, बक्केश्वर प्रमोद और होम्बे गौड़ा शांति भूषण की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
एक अन्य बयान में कहा गया है कि कॉलेजियम ने अधिवक्ता अमित लाहोटी को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें