हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं के नतीजे किए घोषित

Edited By Jinesh Kumar, Updated: 29 Jun, 2022 11:39 AM

himachal education board declared 10th results

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परिणाम 87.5 प्रतिशत रहा है। मेरिट लिस्ट में लड़कियों का दबदबा रहा है। विद्यार्थियों की मेरिट में 67 लड़कियां और 10 लड़के शामिल हैं। 90375 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, इनमें...

धर्मशाला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परिणाम 87.5 प्रतिशत रहा है। मेरिट लिस्ट में लड़कियों का दबदबा रहा है। विद्यार्थियों की मेरिट में 67 लड़कियां और 10 लड़के शामिल हैं। 90375 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, इनमें 78573 विद्यार्थी पास हुए व 957 फेल हुए। इसके अलावा 1409 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट आई हैं। मंडी की देवांगी ओर प्रियंका ने टाप किया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने सुबह 11 बजे प्रेस कांफ्रेंस बुलाई व दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। करीब ढाई महीने के इंतजार के बाद आज परीक्षार्थियों को अपनी मेहनत के नतीजे देखने को मिले। परीक्षार्थी शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!