Himachal Earthquake: हिमाचल में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, सुबह-सुबह कांपी धरती

Edited By Jyoti M, Updated: 31 Mar, 2026 10:08 AM

himachal earthquake people terrified by tremors in himachal

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में आज यानी 31 मार्च की सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, यह हलचल तड़के 04:33:22 बजे हुई। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई है।

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में आज यानी 31 मार्च की सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, यह हलचल तड़के 04:33:22 बजे हुई। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई है। वैज्ञानिकों ने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

गनीमत यह रही कि भूकंप की तीव्रता काफी कम थी, जिस कारण अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। हालांकि, सुबह के वक्त अचानक हुई इस थरथराहट से इलाके में कुछ देर के लिए सन्नाटा पसर गया।

मंडी में भी आ चुका है भूकंप

हिमाचल प्रदेश में भूकंप का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले इसी साल 15 जनवरी 2026 को मंडी जिले में भी धरती कांपी थी। उस समय दोपहर के करीब 12:57 बजे झटके महसूस हुए थे, जिसका केंद्र जमीन से महज 5 किलोमीटर नीचे था। विशेषज्ञों का कहना है कि मंडी और आसपास के इलाके भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील हैं और यहाँ अक्सर इस तरह की हलचल दर्ज की जाती रहती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!