Himachal Nikay Chunav : नूरपुर नगर परिषद में अध्यक्ष पद की तस्वीर साफ, कांग्रेस समर्थित नीति महाजन बनेंगी चेयरमैन

Edited By Swati Sharma, Updated: 18 May, 2026 02:12 PM

congress captures nurpur municipal council neeti mahajan become chairperson

Himachal Nikay Chunav : हिमाचल प्रदेश में निकाय चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अब नगर परिषदों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिला कांगड़ा की नूरपुर नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार...

Himachal Nikay Chunav : हिमाचल प्रदेश में निकाय चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अब नगर परिषदों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिला कांगड़ा की नूरपुर नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार नीति महाजन की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है।

दिवंगत कांग्रेस नेता आरके महाजन की पुत्रवधू हैं नीति महाजन

चुनाव में नीति महाजन ने वार्ड नंबर चार से जीत दर्ज करते हुए नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक शर्मा शिब्बू को 264 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। बता दें कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही नीति महाजन को नगर परिषद अध्यक्ष पद का चेहरा घोषित किया था। नीति महाजन दिवंगत कांग्रेस नेता आरके महाजन की पुत्रवधू हैं। उनके पति गौरव महाजन वर्तमान में पार्षद हैं। इस बार नूरपुर नगर परिषद का अध्यक्ष पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित था। इसी कारण निवर्तमान पार्षद गौरव महाजन की धर्मपत्नी नीति महाजन को मैदान में उतारा गया था।

चुनाव परिणामों को लेकर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नूरपुर की जनता ने स्थानीय राजनीतिक समीकरणों से ऊपर उठकर महाजन परिवार पर भरोसा जताया है। लोगों ने एक बार फिर नगर परिषद की जिम्मेदारी महाजन परिवार को सौंपने के संकेत दिए हैं। अब अध्यक्ष पद के औपचारिक चुनाव पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, हालांकि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए नीति महाजन का अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!