हिमाचल की सीमा से सटे आराकोट के टिकोची में फिर दुर्घटनाग्रस्त हुआ हैलीकॉप्टर

Edited By Vijay, Updated: 23 Aug, 2019 08:21 PM

helicopter accident

उत्तरकाशी के आराकोट में हुए नुक्सान में लोगों की सहायता हेतु राहत व बचाव कार्य में लगा निजी कंपनी का हैलीकॉप्टर शुक्रवार को फिर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश की सीमा के साथ लगते आराकोट के टिकोची में बचाव व राहत कार्य में लगा...

हाटकोटी: उत्तरकाशी के आराकोट में हुए नुक्सान में लोगों की सहायता हेतु राहत व बचाव कार्य में लगा निजी कंपनी का हैलीकॉप्टर शुक्रवार को फिर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश की सीमा के साथ लगते आराकोट के टिकोची में बचाव व राहत कार्य में लगा यह हैलीकॉप्टर जब उड़ान भर रहा था तो हैलीकॉप्टर में ट्राली की तार लग गई, जिससे पायलट ने सूझबूझ से हैलीकाप्टर की आपात लैंडिंग की।
PunjabKesari, Accident Image

विमान का पायलट सुशांत निवासी जबलपुर तथा को-पायलट अजीत सिंह निवासी हरियाणा दोनों सुरक्षित हैं। गौरतलब है कि बीते दिन पहले भी आराकोट के टिकोची में राहत व बचाव कार्य में लगा हैलीकॉप्टर स्पैन की तार की चपेट में आ गया था, जिसमें पायलट सहित तीन लोगों की जान चली गई थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!