मानसून का कहर : हिमाचल में भूस्खलन व बादल फटने की घटनाओं में 5 लोगों की मौत, 5 लापता

Edited By Vijay, Updated: 06 Jul, 2022 10:04 PM

havoc of monsoon in himachal

हिमाचल में मानसून शुरूआती दौर में ही प्रचंड हो गया है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है। भारी बरसात से कई जिलों में भूस्खलन व बादल फटने के बाद बाढ़ आने से 5 लोगों की मौत हुई है व 5 लोग लापता हैं।

प्रदेश के 3 जिलों में बाढ़ की चेतावनी, 10 जुलाई तक भारी बारिश का यैलो व ऑरेंज अलर्ट  
शिमला (राजेश):
हिमाचल में मानसून शुरूआती दौर में ही प्रचंड हो गया है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है। भारी बरसात से कई जिलों में भूस्खलन व बादल फटने के बाद बाढ़ आने से 5 लोगों की मौत हुई है व 5 लोग लापता हैं। वहीं प्रदेश में कई जगहों पर सड़कें, बिजली ट्रांसफार्मर और पानी की स्कीमें बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार रात को शिमला, कुल्लू और किन्नौर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बाढ़ आने से भारी नुक्सान हुआ है। 

अगले 24 घंटों में बाढ़ आने की चेतावनी
मौसम विभाग ने शिमला, चम्बा और सिरमौर जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान बाढ़ आने की चेतावनी दी है। समूचे प्रदेश में 10 जुलाई तक मानसून की भारी बारिश होने की आशंका है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को वर्षा जनित घटनाओं में 5 लोगों की मौत हुई है। कुल्लू जिले की छोज पंचायत में बादल फटने के बाद आए बाढ़ के सैलाब में 5 लोग लापता हो गए हैं। एक महिला का शव मलाणा में बरामद हुआ है। कई मवेशी भी बाढ़ में बह गए। फ्लैश फ्लड से मलाणा प्रोजैक्ट को नुक्सान पहुंचा है। प्रोजैक्ट का भवन क्षतिग्रस्त होने से 25 से 30 कर्मी फंस गए। हालांकि रैस्क्यू टीमों ने सभी को सुरक्षित निकाल लिया। शिमला में भूस्खलन व बहने से 2 लोग मारे गए। उपनगर ढली में भूस्खलन की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई।

प्रदेश में 21 सड़कें बंद 
रिपोर्ट के अनुसार बारिश से प्रदेश में 21 सड़कें, 75 ट्रांसफार्मर और 17 पेयजल योजनाएं बंद हैं। कुल्लू में सबसे अधिक 13 सड़कें और 43 ट्रांसफार्मर बंद रहे। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सड़कों को खोलने का कार्य शुरू कर दिया है। आगामी 24 से 48 घंटों में सड़क खोल दी जाएगी। यदि मौसम अनुकूल रहा। बारिश से प्रदेश के बिलासपुर सहित अन्य जिलों में चार कच्चे-पक्के मकान, एक दुकान और सात गौशालाएं क्षतिग्रस्त हुईं।

मंडी के तत्तापानी में सर्वाधिक बारिश
बीते 24 घंटों के दौरान तत्तापानी में सर्वाधिक 103 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके अलावा बरठीं में 95, सुन्नी में 90, मशोबरा में 82, कुफरी में 81, बरठीं में 79, बलद्वाड़ा में 78, धर्मशाला में 76, झंडूता में 70, बिलासपुर में 63, नारकंडा में 62, शिलारू व रेणुका में 57-57, मनाली में 55, रामपुर व पालमपुर में 52-52, घुमारवीं में 50, जुब्बड़हट्टी में 48 और नैना देवी में 47 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

8 दिनों में 49 लोग गंवा चुके जान
मानसून को प्रदेश में पहुंचे अभी सिर्फ  8 दिनों का समय हुआ है लेकिन 8 दिनों में ही मानसून ने हिमाचल में तबाही मचा दी है। 29 जून से लेकर अब तक प्रदेश में मानसून से हुई दुर्घटनाओं के कारण 49 लोगों की जान चली गई है। वहीं 50 लोग घायल हैं और 5 लोग लापता हो गए हैं। मानसून के कारण प्रदेश को 8 दिनों में साढ़े 47 करोड़ रुपए का नुक्सान हो चुका है। लोक निर्माण विभाग को सबसे अधिक 45 करोड़ के करीब नुक्सान का अनुमान है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!