हरबंस सिंह ब्रसकोन बने एचएएस एसोसिएशन के प्रधान

Edited By prashant sharma, Updated: 22 Sep, 2020 06:38 PM

harbans singh braskon becomes head of has association

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) ऑफिसर एसोसिएशन के सर्वसम्मति से हुए चुनाव में निदेशक सूचना एवं जन संपर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन को नया अध्यक्ष चुना गया है।

शिमला (ब्यूरो) : हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) ऑफिसर एसोसिएशन के सर्वसम्मति से हुए चुनाव में निदेशक सूचना एवं जन संपर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन को नया अध्यक्ष चुना गया है। साथ ही निदेशक तकनीकी शिक्षा विवेक चंदेल एसोसिएशन के नए महासचिव होंगे। कोरोना-19 के चलते यह चुनाव गुगल मीट के माध्यम से करवाए गए जनरल हाउस में हुए। उल्लेखनीय है कि एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन शर्मा व महासचिव राम कुमार गौतम की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में इंडक्शन होने के कारण एसोसिएशन के यह दोनों पद पिछले कुछ माह से रिक्त चल रहे थे।

इस कारण एसोसिएशन का पुनर्गठन करके नए अध्यक्ष व महासचिव का चुनाव किया गया। एसोसिएशन के नव नवनियुक्त महासचिव विवेक चंदेल ने बताया कि कार्यकारणी के अन्य पदाधिकारियों के चयन के लिए अध्यक्ष को अधिकृत किया गया है। नव नवनियुक्त अध्यक्ष हरबंस सिंह ब्रसकोन ने बताया कि सभी सदस्यों के हितों को ध्यान में रखते हुए वह कार्य करेंगे तथा सभी के सामूहिक प्रयासों से एसोसिएशन को और अधिक सुदृढ़ करेंगे। उन्होंने एसोसिएशन हित में पूर्व में किए गए कार्यों के लिए पूर्व अध्यक्ष व महासचिव सहित संपूर्ण कार्यकारणी का भी आभार व्यक्त किया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!