हमीरपुर पॉलीटैक्नीक फर्जी ड्रोन मामला: तकनीकी शिक्षा विभाग की टीम ने कालेज पहुंच कर दर्ज किए बयान

Edited By Kuldeep, Updated: 03 Nov, 2026 10:02 PM

hamirpur polytechnic fake drone

हमीरपुर के बड़ू स्थित राजकीय पॉलीटैक्नीक कालेज में सामने आए कथित फर्जी ड्रोन और 3.50 करोड़ रुपए की ग्रांट से जुड़े मामले की तकनीकी शिक्षा विभाग ने भी गहन जांच शुरू कर दी है।

हमीरपुर (अजय): हमीरपुर के बड़ू स्थित राजकीय पॉलीटैक्नीक कालेज में सामने आए कथित फर्जी ड्रोन और 3.50 करोड़ रुपए की ग्रांट से जुड़े मामले की तकनीकी शिक्षा विभाग ने भी गहन जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को निदेशालय द्वारा गठित 3 सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच टीम कालेज परिसर पहुंची। इस टीम में संयुक्त निदेशक दिनेश शर्मा, प्रदेश के एक अन्य पॉलीटैक्नीक कालेज के विभागाध्यक्ष (एच.ओ.डी) राजेश और राजकीय हाईड्रो इंजीनियरिंग कालेज से एक अधिकारी शामिल रहे। जांच टीम ने कालेज पहुंचकर कम्प्यूटर साइंस के 5वें सैमेस्टर के छात्रों और शिक्षकों से पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए। इन बयानों को अंतिम जांच रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा। इस दौरान टीम ने कालेज प्रशासन द्वारा निदेशालय को भेजी गई प्राइमरी रिपोर्ट के तथ्यों को भी मौके पर क्रॉस चैक किया।

होस्टल से गिरे छात्र का पीजीआई में चल रहा इलाज
गौरतलब है कि जिस छात्र सर्वेश कुमार ने रक्षा मंत्रालय के लिए राडार-रोधी ड्रोन बनाने का दावा किया था, उसने बीते सप्ताह कालेज होस्टल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी। गंभीर रूप से घायल छात्र का इस समय पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार चल रहा है। टांगों में मल्टीपल फ्रैक्चर और मुंह पर गंभीर चोटें आने के कारण उसके ऑप्रेशन किए गए हैं। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है और उसे कड़ी निगरानी में रखा गया है।

इसके बारे में जांच टीम के प्रमुख व संयुक्त निदेशक दिनेश शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी मामले की जांच चल रही है। इसलिए इस विषय पर आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पूरी रिपोर्ट तैयार कर निदेशालय को सौंपी जाएगी। जिसके बाद आगामी कार्रवाई उच्च स्तर पर होगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!