Hamirpur: 8वें स्थापना दिवस पर और अत्याधुनिक हुई सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा : अनुराग

Edited By Kuldeep, Updated: 14 Apr, 2026 10:35 PM

hamirpur mp mobile health service

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रयास संस्था के सहयोग से संचालित अस्पताल सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा ने मंगलवार को अपनी 8 वर्षों की सफल यात्रा पूरी की है।

हमीरपुर (राजीव): सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रयास संस्था के सहयोग से संचालित अस्पताल सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा ने मंगलवार को अपनी 8 वर्षों की सफल यात्रा पूरी की है। जनसेवा के 9वें वर्ष में प्रवेश करते हुए सेवा को और अत्याधुनिक बनाने की दिशा में एआई तकनीक से लैस हैल्थ एटीएम, हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन तथा ब्रैस्ट कैंसर स्क्रीनिंग मशीन जैसी सुविधाओं को जोड़ा गया और जनहित में समर्पित किया गया। इस अवसर पर अवाह देवी में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, विधायक इन्द्रदत्त लखनपाल व आशीष शर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, भाजपा नेता रजत ठाकुर व वंदना गुलेरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय बहल, प्रयास संस्था के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि 14 अप्रैल, 2018 को बाबा साहेब भीमराव अम्बेदकर की जयंती पर हिमाचल प्रदेश की जनता के उत्तम स्वास्थ्य के उद्देश्य से सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की शुरूआत 3 मोबाइल मैडीकल यूनिट से शुरू हुई जो आज 32 यूनिट तक पहुंच चुकी है और 11 लाख से अधिक लोगों को लाभान्वित कर चुकी है। उन्होंने बताया कि यह सेवा 8 जिलों में 25,000 से अधिक स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से 11 लाख से अधिक मरीजों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई हैं। उन्होंने कहा कि यह सेवा भविष्य में भी घर-घर पहुंचकर जनसेवा का कार्य निरंतर जारी रखेगी।

यह है इन मशीनों की विशेषता
ठाकुर ने कहा कि हैल्थ एटीएम 10 से 12 मिनट में 60 से अधिक क्लीनिकल पैरामीटर्स की जांच करने में सक्षम है, जिससे डायबिटीज, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग जैसी बीमारियों का प्रारंभिक पता लगाया जा सकता है। हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन उच्च-रिजोल्यूशन एआई इमेजिंग तकनीक से लैस है, जो मात्र 2 सैकेंड में इमेज उपलब्ध कराती है और टीबी सहित फेफड़ों की बीमारियों की पहचान में सहायक है। ब्रैस्ट कैंसर स्क्रीनिंग मशीन रेडिएशन-मुक्त, नॉन-कॉन्टैक्ट और एआई आधारित तकनीक पर काम करती है, जो 12-15 मिनट में जांच कर जोखिम का आकलन करती है, जिससे महिलाओं के लिए स्क्रीनिंग अधिक सुरक्षित और सहज बनती है। बीएफआई के डायरैक्टर ऑप्रेशंस एंड आऊटरीच फराज फारूकी ने कहा कि संस्था हर घर तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और समय पर किया गया स्वास्थ्य परीक्षण भविष्य की बड़ी बीमारियों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि पिछले 8 वर्षों में सेवा ने 9,21,000 किलोमीटर की दूरी तय कर 25,000 शिविरों के माध्यम से 3,41,278 विभिन्न स्वास्थ्य जांच की हैं और 11,52,681 लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की हैं। उन्होंने बताया कि संस्था ने हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा जिलों में नेत्र परीक्षण, मल्टी-स्पैशियलिटी स्वास्थ्य शिविरों और कैंसर जांच शिविरों का भी आयोजन किया, जिनमें महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी सबसे अधिक रही। नेत्र जांच शिविरों में सभी प्रकार के चश्मे भी नि:शुल्क उपलब्ध करवाए गए। प्रत्येक यूनिट में डॉक्टर, नर्स, लैब टैक्नीशियन और पायलट की टीम होती है, जो 40 प्रकार के मैडीकल टैस्ट करने में सक्षम है। मरीजों को मुफ्त दवाएं भी उपलब्ध करवाई जाती हैं, टीम में वर्तमान में लगभग 50 प्रतिशत कर्मचारी महिलाएं हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!