Hamirpur: स्थानीय नवाचार से वैश्विक पहचान तक पहुंचा UPI, रचा नया इतिहास : अनुराग

Edited By Kuldeep, Updated: 25 Aug, 2026 07:12 PM

hamirpur local innovation global recognition

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने भारत के डिजिटल भुगतान क्षेत्र में आई ऐतिहासिक क्रांति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पिछले एक दशक में यूपीआई ने भारत की तकनीकी क्षमता, नवाचार और डिजिटल...

हमीरपुर (राजीव): पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने भारत के डिजिटल भुगतान क्षेत्र में आई ऐतिहासिक क्रांति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पिछले एक दशक में यूपीआई ने भारत की तकनीकी क्षमता, नवाचार और डिजिटल अर्थव्यवस्था को नई वैश्विक पहचान दिलाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री को यूपीआई की लॉन्चिंग की 10वीं वर्षगांठ पर बधाई देते हुए दिल्ली में दिए प्रैस बयान में कहा कि एक दशक पहले शुरू हुआ यह स्वदेशी डिजिटल भुगतान माध्यम आज दुनिया के सबसे प्रभावशाली फिनटैक नवाचारों में शामिल हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिसने न केवल देश के करोड़ों नागरिकों के दैनिक जीवन को आसान बनाया है, बल्कि भारत को वैश्विक फिनटैक क्षेत्र में एक अग्रणी शक्ति के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि यह बढ़कर लगभग 24,162 करोड़ लेन-देन तक पहुंच गई।

इसी अवधि में यूपीआई के माध्यम से होने वाले लेन-देन का कुल मूल्य लगभग 7,000 करोड़ से बढ़कर करीब 314 लाख करोड़ हो गया। यह अभूतपूर्व वृद्धि देशवासियों और व्यापारिक समुदाय के बीच डिजिटल भुगतान के प्रति बढ़ते विश्वास, स्वीकार्यता और निर्भरता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि यूपीआई की उपलब्धि केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत का यह स्वदेशी डिजिटल भुगतान मॉडल अब 11 देशों में संचालित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर यूपीआई की बढ़ती स्वीकार्यता भारत की तकनीकी क्षमताएं डिजिटल बुनियादी ढांचे की मजबूती और इस व्यवस्था की व्यापक उपयोगिता एवं विस्तार क्षमता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यूपीआई ने भारत को डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में दुनिया के सामने एक नया मॉडल प्रस्तुत करने में सक्षम बनाया है। यह उपलब्धि आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया व तकनीक आधारित समावेशी विकास की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की सफलता को भी प्रदर्शित करती है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!