हमीरपुर में शारीरिक शिक्षकों की बैचवाइज भर्ती के साक्षात्कार 3-4 जून को, शेड्यूल जारी

Edited By Swati Sharma, Updated: 31 May, 2026 12:23 PM

hamirpur  interviews for batchwise recruitment physical teachers on june 3 4

Hamirpur News : स्कूल शिक्षा विभाग में शारीरिक शिक्षकों के 355 पदों की बैचवाइज भर्ती के अंतर्गत जिला हमीरपुर में 18 पद भरे जाएंगे। इन 18 पदों के लिए 3 और 4 जून को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में साक्षात्कार लिए जाएंगे। शिक्षा उपनिदेशक कमल...

Hamirpur News : स्कूल शिक्षा विभाग में शारीरिक शिक्षकों के 355 पदों की बैचवाइज भर्ती के अंतर्गत जिला हमीरपुर में 18 पद भरे जाएंगे। इन 18 पदों के लिए 3 और 4 जून को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में साक्षात्कार लिए जाएंगे। शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती ने बताया कि इन 18 पदों में 5 पद सामान्य अनारक्षित वर्ग के लिए हैं। ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के 3-3, ओबीसी बीपीएल का एक, एससी के चार, एससी बीपीएल और एसटी का एक-एक पद भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि 3 जून को सुबह 10 बजे भोरंज और नादौन के उपरोजगार कार्यालयों में पंजीकृत अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। 4 जून को सुबह 10 बजे हमीरपुर, बड़सर और सुजानपुर के रोजगार एवं उपरोजगार कार्यालयों में पंजीकृत अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे।

उपनिदेशक ने बताया कि जिला हमीरपुर के सभी रोजगार कार्यालयों द्वारा नाम प्रस्तुति के बाद सभी पात्र अभ्यर्थियों को कॉल लैटर भेजे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित मापदंडों को पूर्ण करने वाले उम्मीदवार प्रदेश के बारह जिलों में बैचवाइज भर्ती के लिए पात्र हैं। उम्मीदवारों को अपने गृह जिला में निर्धारित प्रपत्र पर जिलों के प्राथमिकता का क्रम भरकर देना होगा। एक बार दी गई प्राथमिकता में किसी भी परिस्थिति में बदलाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला हमीरपुर और अन्य सभी जिलों से कोई भी अभ्यर्थी विज्ञापन की तिथि 21 अप्रैल 2026 को शैक्षणिक योग्यता पूर्ण करता है और शारीरिक शिक्षक के भर्ती एवं पदोन्नति नियम 10 जनवरी 2011 के तहत पात्र है तो वह 3 और 4 जून को सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक सीधे तौर पर साक्षात्कार में उपस्थित हो सकता है। जो योग्य अभ्यार्थी निर्धारित तिथि को साक्षात्कार में उपस्थित नहीं होंगे, उनकी दावेदारी बाद में स्वीकार नहीं की जाएगी।

उपनिदेशक ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए पत्र भेजे गये हैं वे अपने नाम प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय की वेबसाइट डीडीईईएचएमआर.ओआरजी.इन पर भी देख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-222749 पर संपर्क किया जा सकता है। अगर किसी पात्र उम्मीदवार को कॉल लैटर नहीं मिला हो और वह इन पदों के लिए पात्र है तथा उसका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह भी साक्षात्कार में भाग ले सकता है। उपनिदेशक ने बताया कि सामान्य अनारक्षित वर्ग में 31 दिसंबर 2005 तक के बैच के अभ्यर्थियों को कॉल लैटर भेजे गए हैं। ईडब्ल्यूएस वर्ग में वर्ष 2006 तक के बैच, एससी, एसटी और ओबीसी के 2007 बैच, एससी बीपीएल, एसटी बीपीएल और ओबीसी बीपीएल के 2008 बैच, सामान्य (डब्ल्यूएफएफ) के 2021 बैच, एससी (डब्ल्यूएफएफ) और ओबीसी (डब्ल्यूएफएफ) के 2025 बैच के उम्मीदवारों को कॉल लैटर भेजे गए हैं। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!