राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की बधाई

Edited By Vijay, Updated: 15 Aug, 2019 10:00 AM

governor kalraj mishra and cm jairam thakur

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। जानकारी के अनुसार इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्यपाल कलराज मिश्र को स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन पर्व की बधाई भी दी।

शिमला (योगराज): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। जानकारी के अनुसार इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्यपाल कलराज मिश्र को स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन पर्व की बधाई भी दी। वहीं राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

अपने बधाई संदेश में राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है, जिसका श्रेय प्रदेश के मेहनतकश और ईमानदार लोगों को जाता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक हिमाचलवासी के लिए यह गर्व की बात है कि राज्य लगभग सभी प्रमुख क्षेत्रों में देश का आदर्श राज्य बनकर उभरा है। कलराज मिश्र और जयराम ठाकुर ने आशा व्यक्त की है कि लोगों के सहयोग एवं प्रदेश सरकार के सतत् प्रयासों से राज्य आने वाले वर्षों में प्रगति एवं विकास की नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भी प्रदेशवासियों को बधाई दी है। राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया है कि रक्षाबंधन का त्यौहार जहां आपसी भाईचारे को बढ़ाएगा, वहीं समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार परिवार व समाज में आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश में शांति, सौहार्द व आपसी भाईचारे को बढ़ाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण त्यौहार है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!