हिमाचल में 8 जून से मंदिर, रेस्तरां व शॉपिंग मॉल खोलने की तैयारी में सरकार

Edited By Vijay, Updated: 30 May, 2020 10:41 PM

government preparing to open temple restaurantsand shopping mall from 8 june

केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से जारी निर्देशों के अनुसार हिमाचल प्रदेश में आर्थिक, व्यापारिक एवं सरकारी गतिविधियों को शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शनिवार को प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मंत्रणा हुई है, जिसमें...

शिमला (ब्यूरो): केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से जारी निर्देशों के अनुसार हिमाचल प्रदेश में आर्थिक, व्यापारिक एवं सरकारी गतिविधियों को शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शनिवार को प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मंत्रणा हुई है, जिसमें केंद्रीय निर्देशों के अनुसार गतिविधियां शुरू करने पर बल दिया गया है। केंद्र सरकार की तरफ से जारी इन निर्देशों के अनुसार देश और प्रदेश में 30 जून तक बदले स्वरूप में लॉकडाऊन रहेगा। इसमें 3 चरणों में लॉकडाऊन को चरणबद्ध तरीके से खोलने की बात कही गई है।

रात्रि 9 बजे से सुबह 5 बजे के बीच रहेगा कर्फ्यू

इसमें सबसे पहला यह कि 8 जून से मंदिर सहित अन्य धार्मिक संस्थानों को सशर्त खोलने की बात कही गई है। इसी तरह 8 जून से ही रैस्टोरैंट और शॉपिंग मॉल खोलने की संभावना है। नए निर्देशों के अनुसार कंटेनमैंट जोन के बाहर कई सुविधाओं को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा। इसी तरह रात्रि 9 बजे से सुबह 5 बजे के मध्य कर्फ्यू रहेगा। स्कूल और कॉलेज खोलने को लेकर फैसला जुलाई माह में राज्य सरकारों की तरफ से लिया जाएगा। हालांकि अभी सिनेमा हाल जैसे अन्य सार्वजनिक स्थलों को खोलने का निर्णय नहीं हुआ है।

दूसरे राज्य में जाने को पास में छूट देने की तैयारी

प्रदेश में 1 जून से दूसरे राज्य में जाने के लिए पास में छूट देने की तैयारी की जा रही है। हालांकि इसके लिए नियम एवं शर्तें तय होंगी, जिसके आधार पर ही यह आवाजाही संभव होगी। इसी तरह अन्य नियम पहले की तरह होंगे, जैसे फेस मास्क पहनकर बाहर निकलना और और सामाजिक दूरी के मापदंडों का पालन करना शामिल है। गर्भवती महिला और 10 साल से कम उम्र के बच्चों एवं बुजुर्गों को घरों में रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी जिलों के डीसी अपने क्षेत्राधिकार में स्थिति के अनुसार निर्णय लेने के लिए अधिकृत होंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!