यूएई में फंसे बदहाल हिमाचलियों को घर लाए सरकार : राणा

Edited By prashant sharma, Updated: 30 May, 2020 05:52 PM

government brought home to himachalis trapped in uae rana

अब कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं विधायक राजेंद्र राणा ने सरकार से यूएई में फंसे हिमाचली नौजवानों को घर पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पाती लिखी है।

हमीरपुर : अब कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं विधायक राजेंद्र राणा ने सरकार से यूएई में फंसे हिमाचली नौजवानों को घर पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पाती लिखी है। उन्होंने यूएई के शारजाह में फंसे लोगों का दर्द बयान करते हुए मुख्यमंत्री को लिखा है कि कोविड-19 के प्रकोप के चलते लॉकडाउन के कारण यह 135 हिमाचली यूएई के शारजाह में फंसे हैं। इनका रोजगार छिन चुका है और अब जैसे-तैसे घरों से खर्चा मंगवा कर यह लोग वहां रहने को लाचार हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि इन लोगों की गुहार-पुकार की गंभीरता को समझते हुए प्रदेश सरकार इन लोगों को घर पहुंचाने का इंतजाम करे। 
PunjabKesari
उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को लिखी पाती में कहा है कि देश के बाकी राज्यों ने अपने लोगों को घर पहुंचाने का क्रम शुरू कर दिया है। 26 मई को शुरू हुए इस क्रम में अभी तक 20 से ज्यादा फ्लाइटें यूएई से इंडिया आ चुकी हैं, जबकि 8 जून तक 81 फ्लाइटें और आने को तैयार हैं। 8 जून के बाद तीसरे फेज में इस क्रम में अकेले केरल के लिए यूएई से 97 फ्लाइटें आने की अधिकारिक सूचना है।यूएई शारजाह में फंसे इन करीब 135 हिमाचली नौजवानों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा है कि इनमें से 127 लोगों ने घर जाने का कारण बताते हुए वहां के दूतावास में अपनी-अपनी रजिस्ट्रेशन भी कर रखी है, जबकि 8 लोग अपनी रजिस्ट्रेशन करने के लिए निरंतर दूतावास के चक्कर लगा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि इन सब लोगों ने बताया कि हिमाचल सरकार की तरफ से यूएई प्रशासन को इस संदर्भ में शायद अभी तक कोई संपर्क नहीं किया गया है, जिस कारण से दूतावास रजिस्ट्रेशन होने के बावजूद उन्हें घर जाने की अनुमति दे रहा है। उन लोगों ने पुरजोर अपील की है कि प्रदेश सरकार से मामला उठाकर उन्हें घर आने की अनुमति प्रदान करवाएं। इन सब लोगों ने अपनी रजिस्ट्रेशन का ब्योरा भी उन्हें भेजा है, जिसकी प्रतियां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को लिखी पाती में संलग्न करके सरकार को प्रेषित की गई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि इन लोगों को घर लाने के लिए प्रदेश सरकार केंद्र के संबंधित विभाग से मामला उठा कर इस मामले में तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि यह लोग घर पहुंच सकें। इन सब लोगों के परिवार तनाव में हैं, जबकि यह लोग यूएई में आफत में हैं। राणा ने सरकार से आग्रह किया है कि सरकार शीघ्र अति शीघ्र यूएई में फंसे हिमाचली मूल के नौजवानों को घर पहुंचाने का इंतजाम करें।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!