हिमाचल के लिए बड़ी खुशखबरी, दो अहम सड़क परियोजनाओं के लिए ₹239.45 करोड़ मंजूर

Edited By Swati Sharma, Updated: 29 Jul, 2026 10:38 AM

good news 239 45 crore approved for two key road projects in himachal

हिमाचल डेस्क : हिमाचल प्रदेश सरकार को राज्य में सड़क अपग्रेडेशन के दो अहम प्रोजेक्ट्स के लिए भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से सेंट्रल रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (CRIF) 2026-27 के तहत 239.45 करोड़ रुपये की मंज़ूरी मिल गई है।

हिमाचल डेस्क : हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में दो महत्वपूर्ण सड़क उन्नयन परियोजनाओं के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से केंद्रीय सड़क एवं बुनियादी ढांचा कोष (सीआरआईएफ) 2026-27 के तहत 239.45 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी हासिल कर ली है।

स्वीकृत परियोजनाओं में 203.52 करोड़ रुपये की लागत से चैल-नेरीपुल-यशवंतनगर-कुमारहट्टी सड़क के उन्नयन की परियोजना और 35.93 करोड़ रुपये की लागत से टिक्कर-जरोल-खमाड़ी सड़क के शेष 16 किलोमीटर हिस्से का निर्माण शामिल है। इस संबंध में बुधवार को जारी एक बयान में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह के हवाले से कहा गया कि चैल-नेरीपुल-यशवंतनगर-कुमारहट्टी सड़क ठियोग, कोटखाई, जुब्बल, रोहड़ू और चौपाल के सेब उत्पादक क्षेत्रों के लिए जीवन रेखा है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना सड़क संपर्क में सुधार करेगी, सेब और अन्य बागवानी उत्पादों के तेज एवं सुरक्षित परिवहन को सुगम बनाएगी तथा परिवहन लागत कम करने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी।

किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

मंत्री ने कहा कि टिक्कर-जरोल-खमाड़ी सड़क परियोजना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे पूरा सड़क मार्ग तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे निर्बाध संपर्क सुनिश्चित होगा और विशेष रूप से रामपुर विधानसभा क्षेत्र के किसानों और बागवानों को बड़ी राहत मिलेगी। सिंह ने कहा कि राज्य सरकार सभी प्रक्रियात्मक औपचारिकताओं को पूरा करने में तेजी लाएगी, ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू हो और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जा सके।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!