Kangra: 45 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान, नौकरी से किया था बर्खास्त

Edited By Kuldeep, Updated: 29 Sep, 2025 10:23 PM

garli person noose death

रक्कड़ थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुही के गांव बलेहड़ा पंचायत घर के पास आम के पेड़ के मोटे तने से व्यक्ति ने प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

गरली (सन्नी): रक्कड़ थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुही के गांव बलेहड़ा पंचायत घर के पास आम के पेड़ के मोटे तने से व्यक्ति ने प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने किसी व्यक्ति को पेड़ से लटका पाया। लोगों ने पंचायत प्रधान सुभाष चन्द को सूचना दी और प्रधान ने रक्कड़ पुलिस को सूचना देकर मौके पर पहुंचे एएसआई इल्मदीन ने अपनी टीम के साथ छानबीन की। लोगों से पूछताछ कर शव को नीचे उतारा।

बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान मुकेश शर्मा (45) वर्ष पुत्र प्रकाश चन्द गांव बलेहड़ा का स्थानीय निवासी है। मृतक के भाई ने बताया कि मृतक सीआरपीएफ में नौकरी करता था, जिससे किन्हीं कारणों से नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। पत्नी से तलाक होने पर वह डिप्रैशन में थे। उनका इलाज चंडीगढ़ में चला हुआ था। डिप्रैशन के चलते मुकेश शर्मा ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव का देहरा में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। रक्कड़ के थाना प्रभारी ने मामला की पुष्टि की है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!