'आपके नाम बड़ी रकम पैंडिंग है...' KBC के नाम पर आए WhatsApp मैसेज ने शख्स को लगा दिया ₹8.54 लाख का फटका

Edited By Vijay, Updated: 11 Jul, 2026 02:07 PM

fraud 8 54 lakh by posing kbc representative

अगर आपके पास भी कौन बनेगा करोड़पति की लॉटरी या कोई बड़ी रकम पैंडिंग होने का मैसेज आए, तो सावधान हो जाएं। साइबर ठगों ने इसी तरीके का इस्तेमाल कर ऊना जिले के नंगल सलांगड़ी गांव के रहने वाले विजय कुमार को अपना शिकार बनाया है।

ऊना (विशाल): अगर आपके पास भी कौन बनेगा करोड़पति की लॉटरी या कोई बड़ी रकम पैंडिंग होने का मैसेज आए, तो सावधान हो जाएं। साइबर ठगों ने इसी तरीके का इस्तेमाल कर ऊना जिले के नंगल सलांगड़ी गांव के रहने वाले विजय कुमार को अपना शिकार बनाया है। शातिरों ने केबीसी का अधिकारी बनकर विजय कुमार से 8.54 लाख रुपए से अधिक की रकम ऐंठ ली है। ऊना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता विजय कुमार ने बताया कि उसे व्हाट्सएप पर कुछ अज्ञात नंबरों से कॉल और मैसेज आए थे। संपर्क करने वाले शातिरों ने खुद को केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) का आधिकारिक प्रतिनिधि बताया। उन्होंने विजय को यह कहकर झांसे में लिया कि केबीसी की तरफ से उनके नाम पर एक बहुत बड़ी रकम पैंडिंग है। ठगों ने विजय कुमार को विश्वास दिलाया कि वह पैंडिंग रकम उन्हें तभी मिलेगी जब वे कुछ जरूरी कागजी औपचारिकताएं (फॉर्मैलिटी) पूरी करेंगे। इसके बाद शातिरों ने फॉर्मेलिटी फीस और अन्य चार्जेस के बहाने विजय से अलग-अलग बैंक खातों में कुल 8,54,201 रुपए ट्रांसफर करवा लिए।

जब ठगों को उनकी मांगी हुई पूरी रकम मिल गई, तो उन्होंने अपना असली रंग दिखा दिया। आरोपियों ने विजय कुमार की कॉल्स और व्हाट्सएप मैसेज का जवाब देना पूरी तरह से बंद कर दिया। तब जाकर पीड़ित को अपने साथ हुए इस भारी धोखे का अहसास हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस की शरण ली। वहीं ऊना के एसपी सचिन हीरेमठ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि विजय कुमार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उन बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है जिनमें पैसे ट्रांसफर किए गए थे। एसपी ने कहा कि मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई और जांच तेजी से की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!