सुक्खू सरकार बनने के बाद कांग्रेस में बढ़ रही गुटबाजी : गोविंद ठाकुर

Edited By Vijay, Updated: 25 Feb, 2023 06:09 PM

former minister govind thakur target on congress

हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार बनने के बाद कांग्रेस पार्टी में न केवल गुटबाजी बढ़ती हुई नजर आ रही है, बल्कि ये बातें वास्तव में हो रही हैं। यह बात पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि हाल ही में कुल्लू में हुई दिशा की बैठक...

मनाली (रमेश): हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार बनने के बाद कांग्रेस पार्टी में न केवल गुटबाजी बढ़ती हुई नजर आ रही है, बल्कि ये बातें वास्तव में हो रही हैं। यह बात पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि हाल ही में कुल्लू में हुई दिशा की बैठक की अध्यक्षता मंडी लोकसभा की सांसद प्रतिभा सिंह ने की। इस महत्वपूर्ण बैठक में कुल्लू और मनाली से कांग्रेस के विधायक नदारद रहे। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि बैठक के दौरान प्रतिभा सिंह ने डीसी से विंटर कार्निवाल में निमंत्रण न भेजने पर भी नाराजगी जाहिर की है और विंटर कार्निवाल में न बुलाए जाने पर संतोषजनक जवाब भी मांगा है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि अगर उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो वह इसके खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लेकर आएंगी। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी के कार्यक्रम के लिए जब लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य केलांग गए थे और वहां से वापस आने के बाद उन्होंने मनाली और कुल्लू में विकास कार्यों का निरीक्षण किया था, उस समय भी कुल्लू और मनाली से कांग्रेस के विधायक नदारद रहे। इससे यह स्पष्ट होता है कि प्रदेश में सुक्खू सरकार बनने के बाद गुटबाजी अभी भी जारी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

India

Australia

Match will be start at 08 Oct,2023 02:00 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!