हमीरपुर: 21-22 मई को होगी नादौन और बड़सर में वन विभाग की लकड़ी की नीलामी, इच्छुक लोग कर सकते हैं संपर्क

Edited By Swati Sharma, Updated: 12 May, 2026 01:09 PM

forest department wood auction will be held in nadaun barsar on may 21 22

Hamirpur News :  वन रेंज कार्यालय नादौन, निरीक्षण हट अमलैहड़, वन रक्षक हट जसाई, कांगू और धनपुर में रखी गई लकड़ी की नीलामी 21 मई को सुबह साढे ग्यारह बजे वन रेंज कार्यालय नादौन में की जाएगी। इसी प्रकार, वन रेंज कार्यालय बड़सर, वन रक्षक हट घुनानी, पनयाली,...

Hamirpur News :  वन रेंज कार्यालय नादौन, निरीक्षण हट अमलैहड़, वन रक्षक हट जसाई, कांगू और धनपुर में रखी गई लकड़ी की नीलामी 21 मई को सुबह साढे ग्यारह बजे वन रेंज कार्यालय नादौन में की जाएगी।

इसी प्रकार, वन रेंज कार्यालय बड़सर, वन रक्षक हट घुनानी, पनयाली, बीओ आवास परिसर बुंबलू और सीनियर सेकंडरी स्कूल टिप्पर के परिसर में रखी गई लकड़ी की नीलामी 22 मई को सुबह साढे ग्यारह बजे वन रेंज कार्यालय बड़सर में की जाएगी।

वन उप अरण्यपाल कार्यालय हमीरपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार,  इन दोनों नीलामी के नियमों एवं शर्ताें के संबंध में अधिक जानकारी के लिए संबंधित वन रेंज कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। नीलामी में भाग लेने के इच्छुक लोग विभिन्न स्थानों पर रखी गई लकड़ी का अवलोकन किसी भी कार्य दिवस को कर सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!